Lucknow: लखनऊ में 4 किमी लंबा निकला पिंक वाहन तिरंगा मार्च, लोगों ने महिलाकर्मियों पर की पुष्पवर्षा

Lucknow News: रविवार को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन मुख्यालय द्वारा कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस के सहयोग से ‘पिंक वाहन तिरंगा मार्च’ का वृहद आयोजन किया गया।

Shashwat Mishra
Published on: 14 Aug 2022 4:25 PM GMT
Lucknow Police Pink Vehicle Tricolor Rally
X

Lucknow Police Pink Vehicle Tricolor Rally (Photo - Social Media)

Click the Play button to listen to article

Lucknow News: स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर ''आजादी का अमृत महोत्सव'' कार्यक्रम (Azadi Ka Amrit Mahotsav Program) के अन्तर्गत रविवार को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन मुख्यालय (Women and Child Protection Organization Headquarters) द्वारा कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस के सहयोग से 'पिंक वाहन तिरंगा मार्च' ('Pink Vehicle Tricolor March') का वृहद आयोजन किया गया। यह तिरंगा मार्च 11 से 17 अगस्त तक पुलिस द्वारा आयोजित होने वाले स्वतंत्रता सप्ताह में पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लखनऊ शहर के घनी एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र रुमी गेट पिंक पुलिस बूथ से प्रारम्भ होकर शहीद स्मारक, डालीगंज पिंक पुलिस बूथ तक किया गया और पिंक बूथों पर उत्सव मनाया गया।

महापौर ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

कार्यक्रम के शुभारम्भ में लखनऊ महानगर की महापौर संयुक्ता भाटिया (Lucknow Metropolitan Mayor Sanyukta Bhatia) द्वारा रुमी गेट पर स्थित महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस कर्मियों द्वारा संचालित पिंक पुलिस बूथ पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों व जनसमूह के समक्ष हरी झंडी दिखा कर तिरंगा मार्च को रवाना किया गया व स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए 'आजादी का अमृत महोत्सव' पूरे हर्षोल्लास से मनाये जाने का आह्वान किया गया।


इन जगहों से निकला पिंक वाहन तिरंगा मार्च

यह पिंक वाहन तिरंगा मार्च ('Pink Vehicle Tricolor March')रूमी गेट से रवाना होकर कोनेश्वर चौराहा, चरक तिराहा होते हुए मेडिकल कालेज तिराहे पर स्थित पिंक पुलिस बूथ पर पहुंचा, जहां पर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के अधिकारियों व कर्मियों ने देशभक्ति गीत ''हम जिएंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए'' गाकर उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया। मेडिकल कालेज तिराहे से चलकर यह तिरंगा मार्च कन्वेंशन सेण्टर, डालीगंज पुल होते हुए शहीद स्मारक, पिंक पुलिस बूथ पर पहुंचा, जहां आयोजित समापन कार्यक्रम में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के कर्मियों द्वारा देशभक्ति के ऊपर तैयार किये गये नुक्कड़-नाटक का प्रभावशाली एवं मनमोहक प्रदर्शन किया गया।


इस रूट मार्च में सर्वप्रथम फूलों से सजी खुली जीप में वीमेन पावर लाइन-1090 का शुंभकर अपने अंदाज में लोगों का मनोरंजन करते व महिला सुरक्षा का संदेश देते हुए चल रहा था, इसके पीछे राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुन पर कदम ताल करते हुए सेंट जोसफ कालेज के एनसीसी कैडेट्स का बैण्ड और इसके पीछे अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन नीरा रावत (Women and Child Protection Organization Neera Rawat) के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पंक्तिबद्ध कमिश्नरेट लखनऊ व महिला बाल सुरक्षा संगठन की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण हाथों में तिरंगा झण्डा लिये भारत माता की जय के नारे लगाते हुए पैदल मार्च चल रही थीं।


इसमें सुजाता सिंह व रूचिता चौधरी, पुलिस अधीक्षक, नीति द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन और कमिश्नरेट लखनऊ की अपर पुलिस उपाधीक्षक मनीषा सिंह इत्यादि महिला पुलिस अधिकारी और साथ में राजकीय बालिका इण्टर कालेज, शाहमीना रोड की एन.सी.सी. कैडेट्स सम्मिलित थीं।

4 किलोमीटर लंबा था पिंक वाहन तिरंगा मार्च

पैदल पुलिसकर्मियों के पीछे कमिश्नरेट लखनऊ में महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस कर्मियों द्वारा संचालित दोपहिया तथा चार पहिया पिंक पेट्रोल वाहनों पर सवार महिला पुलिसकर्मी अपने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर चलते हुए देशभक्ति के साथ महिला शक्ति का सन्देश दे रही थीं। यह तिरंगा मार्च लगभग 4 किलोमीटर लम्बा था, जिसके दौरान सड़क के दोनों तरफ हजारों की संख्या में उपस्थित जन समूह व विभिन्न व्यापार मण्डल के लोगों द्वारा करतल ध्वनि से पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया गया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story