Lucknow: लखनऊ का अथर्व निकला फैजल, अब पत्नी को कह रहा अपना धर्म बदलो

Lucknow News: सच्चाई बाहर आने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर उसने पीड़िता के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे छोड़कर चला गया।

Krishna Chaudhary
Published on: 4 Sep 2022 11:32 AM GMT
religious conversion case in lucknow faisal told his name was arthav now arrest
X

प्रतीकात्मक चित्र : Photo- Newstrack

Click the Play button to listen to article

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली एक युवती जो पेशे से योगा टीचर है, को शादी के बाद उसके पति की असलियत का पता चला। पीड़ित युवती के मुताबिक, उसे जिस अथर्व नाम के शख्स ने प्रेम के जाल में फंसाया था, वो फैजल निकला। यानी आरोपी युवक ने अपनी गलत पहचान युवती के सामने पेश कर उसके साथ संबंध बनाए और फिर उसके साथ शादी कर ली। फैजल उर्फ अथर्व अब युवती पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा है।

आरोपी युवक द्वारा धर्मांतरण (Conversion) का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के बाद पीड़िता शहर की चिनहट कोतवाली पहुंची। पुलिस को उसने अपनी आपबीती सुनाई। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी शख्स जिम संचालक है। उसने अपना फैजल की बजाय अथर्व बताकर उसे जिम में नौकरी दी। कुछ समय बाद उसने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और अपनी मां से भी मिलवाया।

युवती ने पुलिस को क्या बताया?

युवती का आरोप है कि इसके बाद अथर्व ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली। शादी की बात करने पर पर वो आनाकानी करने लगा। पीड़िता ने जब दबाव बनाया तो आरोपित ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। हालांकि, उसने पीड़िता को कभी अपने घर नहीं ले गया। एक फ्लैट लेकर रहने लगा। पीड़िता के मुताबिक, कुछ समय बाद यानी अप्रैल 2022 में उसे पता चला कि उसका पति अथर्व हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है। उसका असली नाम फैजल है। जब उसने ये बात आरोपित से पूछी तो उसने इसे स्वीकार कर लिया।

धर्मांतरण का दबाव और जान से मारने की धमकी

सच्चाई बाहर आने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर उसने पीड़िता के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे छोड़कर चला गया। युवती ने बताया कि आरोपी फैजल ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपित इससे पहले भी दो हिंदू लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि आरोपी शख्स के विरूद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story