×

Lucknow Route Diversion: लखनऊ वाले ध्यान दें! नहीं तो कटेगा चालान, इन रास्तों का होगा डायवर्जन

Lucknow Route Diversion: नए साल के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार दिनांक 31 दिसंबर शाम 6 बजे से 01 जनवरी, 2023 को 1.00 बजे से यातायात डायवर्जन किया जाएगा।

Anant kumar shukla
Published on: 31 Dec 2022 11:40 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 11:40 AM GMT)
Lucknow routes diverted
X

Lucknow routes diverted  (photo: social media )

Lucknow Route Diversion: यदि आप लखनऊ में रहते हैं तो आप के लिए महत्वपूर्ण खबर है। घर से निकलते हुए देख कर जाएं नहीं तो चालान कट सकता है। नए साल के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार दिनांक 31 दिसंबर शाम 6 बजे से 01 जनवरी, 2023 को 1.00 बजे से यातायात डायवर्जन किया जाएगा-

1. महानगर, गोमतीनगर और दैनिक जागरण चौराहे की ओर से आने वाला यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से सहारागंज माल व चिरैयाझील तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सप्रू मार्ग तिराहे से दाहिने डनलप तिराहे से दाहिने सहारागंज तिराहा होते हुए सहारागंज माल पार्किंग तक जा सकेगा।

2. सहारागंज तिराहे से कोई भी यातायात डनलप तिराहे, एसएसपी आवास और सप्रू मार्ग तिराहे की ओर नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दाहिने मुड़कर सप्रू मार्ग होकर अपने गतव्य को जा सकेगा।

3. डनलप तिराहे व कमिश्नर आवास से कोई भी यातायात सेण्ट फ्रांसिस, बैंक आफ इण्डिया और अल्का तिराहे की ओर नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात सहारागंज व सप्रू मार्ग होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा।

4. हजरतगंज चौराहे से कोई भी यातायात अल्का या मेफेयर होते हुए परिवर्तन चौक की तरफ नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात सप्रू मार्ग तिराहे से बायें डनलप तिराहा सहारागंज तिराहा से बाये चिरैयाझील, सकंल्प वाटिका होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। केवल मल्टीलेवल पार्किंग हजरतगंज जाने वाले वाहन मल्टीलेवल पार्किंग इनगेट से मल्टीलेबल पार्किंग तक ही जा सकेंगें।

5. चारबाग से हजरतगंज होते हुए परिवर्तन चौक की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात हुसैनगंज चौराहे से बायें ओडियन सिनेमा (डा० सूजा रोड) कैसरबाग होकर अपने गतव्य को जा सकेंगे।

6. अलीगंज या महानगर व कैसरबाग से परिवर्तन चौक होकर आने वाला कोई भी यातायात हिन्दी संस्थान तिराहे के आगे मेफेयर, हजरतगंज चौराहे की ओर नही जा सकेगा। बल्कि यह यातायात स्टेडियम तिराहे से बाये मुडकर चिरैयाझील, संकल्प वाटिका व सिकन्दरबाग या परिवर्तन चौक, सफेद बारादरी से कैसरबाग होकर अपने गतव्य को जा सकेगा।

7. लालबाग व कैंपर रोड की ओर से बाल्मिकी तिराहे की ओर आने वाले वाहन बाल्मिकी तिराहे से दाहिने नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात, बाल्मिकी तिराहे से बाये डीएम आवास, प्रेस क्लब,परिवर्तन चौक की ओर होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा।

8. नवल किशोर रोड, लीला टाकिज तिराहे से कोई भी यातायात बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात आयकर भवन तिराहा व सेन्ट लारेन्स कालोनी होकर अपने गतव्य की ओर जा सकेगा।

9. लालबाग चौराहे से कोई भी यातायात मेफेयर व अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात कैंपर रोड व कैपिटल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

10 महानगर की तरफ से आने वाली रोडवेज व सिटी बसें सिकन्दर बाग, हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेंगी। बल्कि ये बसें संकल्प वाटिका तिराहे से बैकुण्ठधाम, गाँधी सेतु, गोल्फ क्लब, बन्दरियाबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगी।

11. अयोध्या रोड़ की तरफ से कैसरबाग बस अडडा आने-जाने वाली रोडवेज बसें सिकन्दरबाग, हजरतगंज की ओर नही जा सकेगी। बल्कि यह बसे पीएनटी (बालू अड्डा) तिराहे से दाहिने बैकुण्ठ धाम तिराहा से बाये संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, लक्ष्मण मेला बन्धा चिरैयाझील चौराहे से दाहिने तिराहे से बाए केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से दाहिने परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगी।

12. जीटीआई, गोमतीनगर की तरफ से आने वाली सिटी बसे गाँधी सेतु से सिकन्दरबाग, हजरतगंज की ओर नही जा सकेगी। बल्कि यह बसे गाँधी सेतु चौराहे से सीधे गोल्फ क्लब बन्दरियाबाग होकर अपने गतंव्य को जा सकेगी।

13 चारबाग की तरफ से हजरतगंज की ओर आने वाली रोडवेज व सिटी बसें केकेसी से कुँवर जगदीश कैन्ट होकर या हुसैनगंज चौराहा से कैसरबाग या रॉयल होटल चौराहा से डीएसओ होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगी।

14. अब्दुल हमीद चौराहा से एम.बी. क्लब, नेहरू चौराहा से होकर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात अटल रोड से गुरूद्वारा चौराहा कैंट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story