×

योगी सरकार के दावे फेल: बेटियां खतरे में ले रही सांस, ऐसे में कैसे सुरक्षित रहेगी आधी आबादी

महिला सुरक्षा के लिए निर्भया फंड से लेकर कई योजनाओं का संचालन हो रहा है। लेकिन हमारे देश के विभिन्न राज्यों से रोजाना रेप की घटनाओं की मिल रही सूचनाएं सर

Anoop Ojha
Published on: 11 Dec 2017 12:41 PM GMT
योगी सरकार के दावे फेल: बेटियां खतरे में ले रही सांस, ऐसे में कैसे सुरक्षित रहेगी आधी आबादी
X
योगी सरकार के दावे फेल: बेटियां खतरे में ले रही सांस, ऐसे में कैसे सुरक्षित रहेगी आधी आबादी

लखनऊ:महिला सुरक्षा के लिए निर्भया फंड से लेकर कई योजनाओं का संचालन हो रहा है। लेकिन हमारे देश के विभिन्न राज्यों से रोजाना रेप की घटनाओं की मिल रही सूचनाएं सरकार पर सवाल उठा रही है। इन्हीं में से एक अपना यूपी है, जिसमें कुल जनसंख्या की 48 फीसदी आबादी में महिलाएं आती हैं। यानि सूबे में करीब 10 करोड़ महिलाएं, लड़की व बच्चियां खतरे में सांस ले रही हैं।

रोजाना कहीं न कहीं हो रही बलात्कार जैसी शर्मनाक घटनाओें से यूपी शर्मशार है। यहां तो सूबे की राजधानी ही सुरक्षित नहीं है। शहर के वीआईपी मोहल्लों में दिनदहाड़े बलात्कार हो रहे हैं। अभी ताजा मामला लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र का है, जहां पर ब्लड कैंसर पीड़ित किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर निकल लिए। इसके बाद पीड़िता ने जिससे सहायता मांगी, वो भी दंरिदा निकला और उसने भी युवती से रेप किया। शर्म की बात यह है कि ब्लड कैंसर पीड़िता ने जिससे मदद मांगी, वे पिता के उम्र का था लेकिन फिर भी उसने युवती को नहीं बख्शा। यूपी की राजधानी में ही एक गंभीर बीमारी की शिकार किशोरी से बलात्कार किया गया। पीड़िता का इलाज राजधानी के लोक बंधु हॉस्पीटल में चल रहा है।

रेप की शिकार हुई किशोरी से सोमवार (11 दिसंबर) यूपी की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी मिलने पहुंची। उन्होंने पीड़िता का हाल जाना और पूरी सहायता करने का आश्वासन दिया है। मंत्री रीता पीड़िता के दर्द पर मरहम लगाने पहुंची। सूबे की सत्ता पर काबिज सीएम योगी अपने भाषणों में अक्सर बेटियों को सुरक्षा देने का दावा करते हैं लेकिन सीएम आवास से महज 20 किमी दूर ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

यह था मामला

-सरोजनी नगर क्षेत्र में रविवार को एक ब्लड कैंसर पीड़ित किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और भाग निकले।

-इसके बाद जब युवती ने सड़क पर एक इंसान से सहायता मांगी तो वे भी दंरिदा निकला और उसने ने युवती के साथ बलात्कार किया।

-किशोरी के मुताबिक वह घर से सामान लेने निकली थी। जहां पर उसका जानने वाला दोस्त मिल गया। उसके साथ एक लड़का और था।

-उन्हीं दोनों ने युवती से बलात्कार किया।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story