×

Lucknow Traffic: लखनऊ में तीन दिन तक बदला रहेगा यातायात, गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी

Lucknow Traffic On Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को विधानसभा के सामने कार्यक्रम का आयोजन है। इसे लेकर तीनों दिन हजरतगंज होकर गुजरने वाली कई सड़कों पर रूट डाइवर्जन रहेगा।

Sunil Mishraa
Published on: 21 Jan 2023 10:53 AM GMT
Republic Day preparations completed, traffic will be changed for three days in Lucknow
X

गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, लखनऊ में तीन दिन तक बदला रहेगा यातायात: Photo- Social Media

Lucknow Traffic On Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चारबाग में झाकियां बन रही हैं और प्रतिभागी रिहर्सल कर रहे हैं। 22 जनवरी पहला रिहर्सल होगा। 24 जनवरी को दूसरा फुल ड्रेस रिहर्सल है। इसके बाद 26 जनवरी को विधानसभा के सामने कार्यक्रम का आयोजन है। इसे लेकर तीनों दिन हजरतगंज होकर गुजरने वाली कई सड़कों पर रूट डाइवर्जन रहेगा।

डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया की परेड का मार्ग रविन्द्रालय चारबाग से प्रारम्भ होकर केकेसी तिराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, वार्लिंगटन(हुसैनगंज) चौराहा, बापू भवन(रायल होटल) होते हुये विधान सभा के सामने पहुंचेगा। यहां से हजरतगंज चौराहा से बाये अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा, वाल्मीकि तिराहा से बायें तरफ होकर डीएम आवास के सामने से होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम के गेट न0-6 से प्रवेश कर समाप्त होगी। आर्मी के टैंक वाहन व झांकिया आदि इसी मार्ग से आगे बढ़कर मोतीमहल तिराहे से दाहिने चिरैयाझील, सहारागंज तिराहा, सिकन्दरबाग, सप्रूमार्ग तिराहा, हजरतगंज चौराहा, डीएसओ, बन्दरियाबाग, लालबत्ती चौराहा होकर वापस जायेंगे। परेड के चलने से पहले परेड का रूट पूर्ण रूप से सुरक्षित कर दिया जायेगा और इन पर किसी प्रकार के यातायात का संचालन नहीं होगा

चारबाग से हजरतगंज चौराहा तक की यातायात व्यवस्था

- आलमबाग, मवैया की ओर से चारबाग जाने वाले वाहन लाटूश रोड से रविन्द्रालय, केकेसी की ओर नहीं जायेंगे। यह यातायात चारबाग लाटूश रोड से बांसमण्डी चौराहा कैसरबाग या रविन्द्रालय से दाहिने यू-टर्न कर मवैया, आलमबाग होते जा सकेगा।

डीएवी कॉलेज ओवर ब्रिज ढाल से और बांसमण्डी चौराहे से गुरु गोविन्द सिंह चौराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग या चारबाग तिराहे से दाहिने नत्था तिराहा, मवैया, आलमबाग होकर जा सकेगा।

मोहन होटल तिराहे से केकेसी, एपीसेन रोड तिराहे की ओर यातायात नहीं आ सकेगा। यह यातायात बास मण्डी रविन्द्रालय तिराहा से दाहिने यू-टर्न कर नत्था,मवैया होकर जा सकेगा।

केकेसी तिराहा से चारबाग रविन्द्रालय और राणा प्रताप चौराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात लोको चौराहा, कुँवर जगदीश ,आलमबाग या सदर कैण्ट, अब्दुल हमीद चौराहा, एसएन ओवर ब्रिज, लालबत्ती, बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब, गांधीसेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेगा।

- सदर बाजार और कुंवर जगदीश चौराहा (बूचड़ी ग्राउन्ड), लोको चौराहा से केकेसी, चारबाग की ओर जाने वाले यातायात लोको चौराहे से आगे नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक लोको वर्कशाप फतेह अली, आलमबाग या सदर कैन्ट होकर जा सकेगा।

- राणाप्रताप चौराहे से छितवापुर चौकी, केकेसी, चारबाग की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात बांसमण्डी चौराहा होकर जा सकेगा।

हीवेट रोड तिराहे से राणा प्रताप चौराहे की ओर यातायात नहीं आ सकेगा। यह यातायात बासमण्डी या अशोक लाट कैसरबाग चौराहा होकर जा सकेगा।

उदयगंज, सिचाई भवन से एनेक्सी की ओर और हुसैनगंज चौराहा की ओर जाने वाले- आने वाले वाहनों को लालबहादुर शास्त्री तिराहे से सिसेण्डी विधान सभा की ओर नहीं जाने दिया जायेगा। यह यातायात लालबत्ती चौराहा या उदयगंज तिराहे से सदर ओवर ब्रिज होते हुए जायेगा।

-सदर ओवर ब्रिज (कैंट क्षेत्र) से हुसैनगंज होते हुए कैसरबाग की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात कैण्ट, अब्दुल हमीद, कटाईपुल, बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब, गाँधी सेतु (1090) चौराहा, संकल्प वाटिका, स्मृतिवाटिका, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध, सीडीआरआई होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

बदरियाबाग चौराहा से हजरतगंज की ओर आने वाले यातायात को बन्दरियाग से आगे नहीं जाने दिया जायेगा। यह यातायात सीधे गोल्फ क्लब, गाँधी सेतु (1090) चौराहा या लालबत्ती चौराहा से सदर कैण्ट होकर सकेगा।

- कैसरबाग, अशोक लाट चौराहा की ओर से आने वाला यातायात हुसैनगंज (वार्लिंगटन) चौराहा या बापू भवन (रायल होटल) चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। यह यातायात बासमण्डी,नत्था, आलमबाग या परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु मन्दिर तिराहे से दाहिने, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेगा।

हुसैनगंज (बर्लिंगटन) चौराहा के आस-पास की यातायात व्यवस्था

हुसैनगंज (बर्लिंगटन) चौराहा से सिचाई भवन, सदर की ओर से हुसैनगंज चौराहा (बर्लिंगटन) को ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात उदयगंज तिराहे से सदर ओवर ब्रिज या योजना भवन, लालबहादुर शास्त्री तिराहे से दाहिने, लालबत्ती चौराहा होकर जा सकेगा।

कैसरबाग अशोक लाट चौराहे से हुसैनगंज (वर्लिंगटन) चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात अशोक लाट कैसरबाग चौराहे से बासमण्डी, चारबाग, नत्था या परिवर्तन चौक होकर जा सकेगा।

रायल होटल (बापू भवन) चौराहा के आस पास की यातायात व्यवस्था

रायल होटल (बापू भवन) चौराहा से सिसेण्डी और कन्धारी बाजार (सुपर मार्केट), लालबाग चौराहा के बीच यातायात प्रतिबन्धित रहेगा। सिसेण्डी की तरफ एवं कन्धारी बाजार, नूर मंजिल की तरफ से जाने वाले यातायात को कुछ समय के लिए चौराहा की ओर नहीं आने दिया जायेगा। बल्कि यह डा सूजा रोड या लालबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

विधान सभा के सामने की यातायात व्यवस्था

हजरतगंज चौराहा से रायल होटल (बापू भवन) चौराहा तक विधानसभा मार्ग पर यातायात के लिए पूर्ण रूप से दिनांक 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे से ही बन्द कर दिया जायेगा।

-नावेल्टी(लालबाग) चौराहा से कैपिटल तिराहा के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा। केवल पास वाले वाहन ही नावेल्टी (लालबाग) चौराहा से जनपथ तक आ सकेंगे और वहां पर अपने वाहनों को पार्क करेंगे।

हजरतगंज चौराहा से मेफेयर तिराहा तक की यातायात व्यवस्था

- हजरतगंज चौराहा से यातायात परिवर्तन चौक चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात हजरतगंज चौराहा से अशोक मार्ग होते हुये मीराबाई मार्ग, सप्रू मार्ग तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा से संकल्प वाटिका तिराहा, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा होते हुये जा सकेगा।

-डीएसओ चौराहा से सीसेण्डी तिराहा के बीच का आवागमन मार्ग पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। यह प्रतिबन्धित सुबह 8 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा।

- महानगर, निशांतगंज की ओर से आने वाला यातायात संकल्प वाटिका तिराहे से हजरतगंज चौराहा, विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात संकल्प वाटिका तिराहे से बाये बैकुण्ठधाम, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, जियामऊ , गोल्फ क्लब, बन्दरियाबाग, लालबत्ती चौराहा होकर जा सकेगा।

गोमतीनगर, से आने वाला यातायात सिकन्दरबाग से हजरतगंज की ओर नहीं आ सकेगा। यह यातायात संकल्प वाटिका, हनुमान सेतु , सुभाष चौराहा से क्लार्क अवध तिराहा होकर जा सकेगा।

गोल्फ क्लब चौराहा से यातायात पार्क रोड, हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पार्क रोड चौराहा से दाहिने मुड़कर नरही होकर जा सकेगा। पार्क रोड चौराहा से कोई यातायात डीएसओ चौराहा एवं हजरतगंज की ओर नही जा सकेगा ।

- डनलफ तिराहा एवं बैंक आफ इंडिया तिराहा होकर कोई यातायात अल्का तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात बैंक आफ इंडिया तिराहा से लीला सिनेमा तिराहा, नवलकिशोर रोड होकर जा सकेगा।

- लालबाग (नावेल्टी ) चौराहा से यातायात मेफेयर तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। कैपर रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

कैपर रोड तिराहा से यातायात बाल्मीकि तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैंपर रोड तिराहा से कैसरबाग, परिवर्तन चौक होकर को जा सकेगा ।

नरही से मीराबाई तिराहा से होकर हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। यह यातायात को मीराबाई तिराहे से दाहिने सप्रू मार्ग तिराहा, सिकन्दरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

परिवर्तन चौक चौराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम के आस-पास यातायात व्यवस्था

आईटी चौराहा, कैसरबाग, चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम, हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सुभाष चौराहा से परिवर्तन चौक होकर कैसरबाग अशोक लाट चौराहा या क्लार्क अवध तिराहा या हनुमान सेतु से संकल्प वाटिका, बैकुन्ठधाम तिराहा, गॉधी सेतू (1090) चौराहा या सिकन्दरबाग होकर जा सकेगा।

प्रेस क्लब तिराहा से यातायात डीएम आवास, हिन्दी संस्थान हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात परिवर्तन चौक, चाइना बाजार, निशात हास्पिटल होकर जा सकेगा।

चिरैयाझील, मोतीमहल लॉन तिराहा से यातायात स्टेट बैंक मुख्य शाखा होकर केडी बाबू स्टेडियम हिन्दी संस्थान की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात चिरैयाझील तिराहा से लक्ष्मण मेला बंधा, संकल्प वाटिका से हनुमान सेतु, सहारागंज, सिकन्दरबाग होकर जा सकेगा।

-संकल्प वाटिका तिराहे से महानगर/ निशातगंज की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बसे सिकन्दरबाग, हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं आ सकेंगी। यह यातायात संकल्प वाटिका तिराहे से बाए बैकुण्ठ धाम तिराहा, पीएनटी, गाँधी सेतु (1090) चौराहा, गोल्फ क्लब, बन्दरियाबाग, लालबत्ती कैन्ट होकर जा सकेगी।

- गोमतीनगर की तरफ से आने वाली बसें गाधी सेतु (1090) से सिकन्दरबाग, हजरतगंज को ओर नहीं आ सकेगी। यह गोल्फ क्लब, बन्दरियाबाग, लालबत्ती, कैन्ट होकर या समतामूलक, आरआरबंधा, पेपरमिल तिराहा हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगी।

-चारबाग से आने वाली बसे नत्था तिराहे से चारबाग रविन्द्रालय केकेसी राणा प्रताप, कैसरबाग, विधानसभा, हजरतगंज की ओर नहीं आ सकेगी। यह मवैया, आलमबाग, कुँवर जगदीश, कैन्ट, लालबत्ती, बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब , गांधी सेतु (1090) चौराहा, सिकन्दरबाग चौराहा से दाहिने संकल्प वाटिका, हनुमान सेतु सुभाष चौराहा होकर जा सकेगी।

कैसरबाग की ओर से आने वाली बसें रायल होटल, हुसैनगंज की ओर नहीं आ सकेगी। यह बांसमण्डी चौराहा, चारबाग, नत्था, मवैया या क्लार्क अवध, हनुमान सेतु से संकल्प वाटिका, गांधी सेतु (1090) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैन्ट होकर जा सकेगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story