×

Lucknow Traffic: आज लखनऊ में लगेगा लंबा जाम, इन रास्तों से गुजरने वाले सावधान, 12 बजे से BJP का प्रदर्शन

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों में बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों के बोलने पर विरोध प्रदर्शन होगा।

Anant kumar shukla
Published on: 17 Dec 2022 4:31 AM GMT
Lucknow Traffic Diversion During BJP Protest
X

Lucknow Traffic Diversion During BJP Protest (Image: Social Media) 

UP News: बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा न्यूयॉर्क में भारत के प्रधानमंत्री मोदी के ख‍िलाफ 'गुजरात का कसाई' जैसे अपमानजनक शब्‍दों के खिलाफ शनिवार पूरे यूपी में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा था कि 'ओसामा बिन लादेन मर गया है, लेकिन गुजरात का कसाई नरेंद्र मोदी अभी भी जिंदा है।' इस बयान के बाद दिल्ली सहित देश के लगभग सभी राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग पर जोरदार प्रदर्शन किया था। शनिवार को लखनऊ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। 12 बजे से शुरू होने वाले इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष करेंगे प्रदर्शन का नेतृत्व

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिलावल भुट्टो द्वारा किए गए अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में आज 12 से लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन होगा। जबकि जिला स्तर पर होने वाले प्रदर्शनों में पार्टी के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विश्व के पटल पर भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में है। जबकि पाकिस्तान आतंकवादीवाद का पर्यायवाची बन गए हैं। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर विफलता के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री का यह बयान हताशा और निराशा को दर्शाता है।

प्रदर्शन के कारण इन क्षेत्रों में लग सकता है जाम

भाजपा द्वारा पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ लखनऊ में आज 12 बजे से किए जाने वाले जोरदार प्रदर्शन के कारण लखनऊ के कई हिस्सों में जाम की समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप लखनऊ में रहते हैं तो सावधान रहें। हजरतगंज जीपीओ के सामने स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय के पास भीषण जाम की आशंका है। क्योंकि यहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी जुटेंगे। यदि आज आपको यहां से निकलना है तो सावधान हो जाएं। 11 बजे से पहले अपना काम निपटा लें या फिर दोपहर के बात जाएं। नहीं तो जाम में फस सकते हैं। इसके अलावा सदर में सनि बाजार लगेगा। जिसके चलते सदर क्षेत्र में भी भीषण जाम लगेगा। यदि आपको वहां पर जाना है तो गाड़ी कहीं दूर खड़ी करके जाएं। और अच्छे से मार्केटिंग करें। क्योंकि गाड़ी से जाने पर आप जाम में फंस सकते हैं।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During her career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story