×

Lucknow Traffic Alert: सावधान! रवि-उल-अव्वल के चलते लखनऊ में यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, देखें लिस्ट

Lucknow Traffic Alert: मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा से कोई भी यातायात अकबरी गेट/नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज या कोनेश्वर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

Anant kumar shukla
Published on: 24 Sep 2023 3:09 AM GMT
Lucknow Traffic Alert
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Lucknow Traffic Alert: यदि आप लखनऊ में रहते हैं तो सावधान हो जाएं! क्योंकि चंद्र दर्शन के अनुसार 24 सितंबर को 8वीं रवि-उल-अव्वल (चुप ताजिया) का जुलूस शिया समुदाय द्वारा नाजिम साहब के इमामबाड़ा से प्रारम्भ होकर रोजा-ए-काजमैन तक निकाले जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस जुलूस केे अवसर पर यातायात के सुगम संचालन के लिए आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन सुबह 4 बजे से जुलूस के समाप्ति तक चलता रहेगा।

यातायात डायवर्जन

1- मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा से कोई भी यातायात अकबरी गेट/नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज या कोनेश्वर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

2- नक्खास से कोई भी यातायात मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा/टुड़िया गंज की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात यहियागंज, रकाब गंज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

3- मेफेयर तिराहा/अकबरी गेट तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात नक्खास/विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जा सकेंगा।

4- टुड़ियागंज से किसी भी प्रकार का यातायात गिरधारीलाल इण्टर कालेज की ओर नहीं जा सकेेेगा। यह यातायात बाजारखाला, लालमाधव होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

5- मंसूरनगर तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात टुड़ियागंज/टापेवाली गली की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात कश्मीरी मोहल्ला होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

6- रोजा ए काजमैन तिराहा से किसी भी प्रकार का कोई यातायात मंसूर नगर तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात हरदोई/कैम्पवेल रोड होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

7- लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से नक्खास की ओर किसी प्रकार का यातायात नही जा सकेगा। यह यातायात ऐशबाग, नाका होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

8- रकाबगंज पुल से किसी भी प्रकार का यातायात याहियागंज होते हुए नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेडिकल कालेज, नाका होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

जुलूस के दोैरान जन-समान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story