×

Lucknow Traffic: लखनऊ में होली के दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से जाने वाले रहें सावधान

Lucknow traffic: दिनांक 07 मार्च 2023 की रात्रि को होलिका दहन एवं 08 मार्च 2023 को रंग खेलने तथा विभिन्न स्थानों से निकाले जाने वाले जुलूसों के मद्देनजर दिनांक 07 मार्च को शाम 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन किया जा सकता है।

Anant kumar shukla
Published on: 7 March 2023 7:24 AM GMT (Updated on: 7 March 2023 7:24 AM GMT)
Lucknow traffic jam In Holi Route Diversion
X

Lucknow traffic jam In Holi Route Diversion

Lucknow traffic: यदि आप लखनऊ में रहते हैं तो सावधान हो जाएं। होली के मद्देनजर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। दिनांक 07 मार्च 2023 की रात्रि को होलिका दहन एवं 08 मार्च 2023 को रंग खेलने तथा विभिन्न स्थानों से निकाले जाने वाले जुलूसों के मद्देनजर दिनांक 07 मार्च को शाम 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक इन रूटों पर आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन किया जा सकता है-

  • कैसरबाग अशोकलाट चौराहे से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डा होकर अपने गन्तव्य को जाएगा।
  • छतरी वाला चौराहा (सकरी सेन्टर) से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या श्री राम रोड होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • गुइन रोड चौराहे से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग बस अड्डा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • ख्यालिगंज तिराहा से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा गुइन रोड, पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • श्री राम रोड तिराहा व कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात चौक चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात घण्टाघर रूमीगेट चौकी चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  • चौक चौराहे से सामान्य यातायात कोनेश्वर चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात रूमी गेट चौराहा घण्टाघर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

नोट

सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर किसी जन समान्य की चिकीत्सकीय आवश्यकता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस या स्थानीय पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story