×

Lucknow Traffic Diversion Today: लखनऊ वाले ध्यान दें! नहीं तो कटेगा चालान, इन रास्तों का होगा डायवर्जन

Lucknow Traffic Diversion Today: क्रिसमस दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार दिनांक 25 दिसंबर से यातायात डायवर्जन किया जाएगा।

Anant kumar shukla
Published on: 25 Dec 2022 2:12 AM GMT
Traffic diversion on December 25 in Lucknow for Christmas
X

लखनऊ में 25 दिसंबर क्रिसमस को लेकर यातायात डायवर्जन: Photo- Social Media

Lucknow Traffic Diversion Today: यदि आप लखनऊ में रहते हैं तो आप के लिए महत्वपूर्ण खबर है। घर से निकलते हुए देख कर जाएं नहीं तो चालान कट सकता है। क्रिसमस व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने हेतु आवश्यकतानुसार दिनांक 25 दिसंबर और 26 दिसंबर, 2022 को 15.00 बजे से यातायात डायवर्जन किया जाएगा-

(1) सुभाष परिवर्तन चौक चौराहे से सामान्य यातायात मेफेयर होते हुये हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। बल्कि यह यातायात अशोक लाट चौराहा केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील, सिकन्दरबाग, संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

(2) केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से सामान्य यातायात हिन्दी संस्थान की ओर नहीं आ सकेंगे। बल्कि यह यातायात स्टेट बैंक तिराहा, चिरैयाझील, सहारागंज, सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका की ओवर ब्रिज होकर अपने गतव्य को जा सकेंगे।

(3) हिन्दी संस्थान से सामान्य यातायात मेफेयर की ओर नहीं आ सकेंगे। बल्कि यह यातायात चिरैयाझील, होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

(4) मफेयर तिराहा से सामान्य यातायात अल्का तिराहे की ओर नहीं आ सकेंगे। बल्कि लालबाग चौराहा या बाल्मिकी तिराहा, स्टेडियम तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

(5) अल्का तिराहा से सामान्य यातायात बैंक आफ इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात मफेयर तिराहा या बाल्मिकी तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

(6) बैंक आफ इण्डिया तिराहा और लीला टाकीज तिराहा से सामान्य यातायात अल्का या कैथेड्रिल स्कूल की तरफ नहीं जा सकेंगे। बल्कि यह यातायात नवल किशोर रोड और लारेन्स टेरेन्स कालोनी होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

(7) डनलप तिराहा से सामान्य यातायात बैंक आफ इण्डिया या अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। बल्कि यह यातायात सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

(8) हजरतगंज चौराहे से अल्का मेफेयर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग या कैपिटल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

(9) मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा व बैंक आफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहा के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

नो पार्किंग जोन

हजरतगंज चौराहे से अल्का मेफेयर एवं अल्का तिराहे से बैंक आफ इण्डिया, शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story