LU के हर विभाग में जश्न का माहौल: प्रोफेसरों व छात्र-छात्राओं ने जमकर मनाई ख़ुशियाँ, बजे जमकर ढोल-नगाड़े

Lucknow University: LU के हर विभाग में जश्न का माहौल: नैक मूल्यांकन में A++ ग्रेड अर्जित करने के बाद लखनऊ विश्विद्यालय में जश्न का माहौल है।

Shashwat Mishra
Published on: 26 July 2022 7:00 PM IST
After getting A++ grade in NAAC assessment, professors and students of Lucknow University celebrated with great joy.
X

लखनऊ विश्वविद्यालय: नैक मूल्यांकन में A++ ग्रेड पाने के बाद जश्न का माहौल: Photo- Ashutsoh Tripathi (Newstrack)

Lucknow: नैक (NAAC) मूल्यांकन में A++ ग्रेड अर्जित करके, लखनऊ विश्विद्यालय (Lucknow University) को एकमात्र ऐसा राज्य विश्विद्यालय बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। जिससे विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल है। हर विभाग के प्रोफ़ेसरों व छात्र-छात्राओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। परिसर के अंदर ढोल-नगाड़े बजे। कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी बधाई दी हैं। कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने भी इस उपलब्धि के लिए सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।





विश्विद्यालय में समाज शास्त्र विभाग (social science department) के प्रोफेसर दीप्ति रंजन साहू ने बताया कि यह उपलब्धि हमारे लिये बेहद ख़ास है।


इसके लिए हर एक विभाग ने अपने स्तर से मेहनत की है। जिससे यह नतीज़ा आ सका है। उन्होंने विशेष तौर पर कुलपति प्रो आलोक कुमार राय को बधाई देते हुए कहा कि इस जीत का सेहरा उन्हीं के सिर पर बांधा जाना चाहिए।






बीते 2 सालों से चल रही थी नैक की तैयारी

कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने बताया था कि विवि में नैक की तैयारी दो साल से चल रही है, क्योंकि वर्ष 2018 में ग्रेडिंग पूरी हो गई थी।


गौरतलब है कि विश्विद्यालय में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। कई विभागों का नवीनीकरण किया गया है।











शताब्दी वर्ष में साज सज्जा भी की गई थी। इसके अलावा, प्रवेश प्रक्रिया व परीक्षाओं को ऑटोमेशन किया है।


साथ ही, छात्र लाउंज, छात्र कल्याण कार्यालय, सामुदायिक शौचालय आदि का निर्माण हुआ है। विश्विद्यालय में विभाग स्तर पर काम किया गया है। सभी विभागों ने डाक्यूमेंटेशन, वॉल ऑफ फेम, उनके एचीवमेंट अवॉर्ड आदि को अपडेट व प्रजेंटेबल किया। जिसका नतीजा नैक मूल्यांकन के नतीजों में सामने आया।

Shashwat Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Shashwat Mishra

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story