Lucknow University: पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें घोषित, 6 व 7 सितंबर को दो शिफ्टों में होंगे एग्जाम

Lucknow University: प्रवेश पत्र 1 सितम्बर, 2022 से अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाऊनलोड कर सकते हैं।

Shashwat Mishra
Published on: 18 Aug 2022 3:26 PM GMT (Updated on: 18 Aug 2022 3:42 PM GMT)
Lucknow University
X

Lucknow University (image credit social media)

Lucknow University: राजधानी के लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-22 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PhD Entrance Test) की तिथियां घोषित कर दी हैं। प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा विश्विद्यालय परिसर में 6 एवं 7 सितम्बर 2022 को सम्पादित होगी। प्रवेश पत्र 1 सितम्बर, 2022 से अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाऊनलोड कर सकते हैं।

6 सितंबर को इन विषयों की होंगी परीक्षाएं:-

● सुबह की शिफ्ट में 11:30 से 1 बजे तक पीएचडी की हिंदी, पर्शियन, उर्दू, जूलोजी, स्टैस्टिक्स, बॉटनी, जियोग्राफी और पॉलिटिकल साइंस विषयों की प्रवेश परीक्षाएं होंगी।

● शाम की शिफ्ट में 04:00 से 05:30 बजे तक पीएचडी की इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, फिजिकल एजुकेशन, होम साइंस, एंथ्रोपोलॉजी, सोसोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, फिजिक्स, संस्कृति और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषयों की प्रवेश परीक्षाएं होंगी।


7 सितंबर को इन विषयों की होंगी परीक्षाएं:-

● सुबह की शिफ्ट में 11:30 से 1 बजे तक पीएचडी की कॉमर्स, फिलॉसफी, डिफेंस स्टडीज, केमेस्ट्री, एआईएच, एजुकेशन, जियोलॉजी, वेस्टर्न हिस्ट्री और फ्रेंच विषयों की प्रवेश परीक्षाएं होंगी।

● शाम की शिफ्ट में 04:00 से 05:30 बजे तक पीएचडी की मेडिवेल एंड मॉडर्न हिस्ट्री, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, साइकोलॉजी, सोशल वर्क, मैथमेटिक्स, एप्लाइएड इकोनॉमिक्स, लॉ, ओरिएंटल साइंस, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और लिंगुस्टिक विषयों की प्रवेश परीक्षाएं होंगी।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story