×

LU के वीसी को 6 महीने का कार्य विस्तार, 12 मई को होने वाले थे रिटायर

By
Published on: 10 May 2016 2:22 PM GMT
LU के वीसी को 6 महीने का कार्य विस्तार, 12 मई को होने वाले थे रिटायर
X

लखनऊ : लखनऊ यूनिवर्सिटी (एलयू) के वाइस चांसलर (वीसी) एसबी निमसे रिटायर होने के बाद भी 6 महीने तक विस्तार संभालेंगे।

राज्यपाल की प्रमुख सचिव ने दी जानकारी

-इस बात की जानकारी राज्यपाल की प्रमुख सचिव जूथिका पाटणकर ने दी है।

-लोग अटकलें लगा रहे थे कि उन्हें सिर्फ 3 महीने तक का ही कार्य विस्तार मिलेगा।

-राज्यपाल राम नाईक ने इन्हें 6 महीने का कार्य विस्तार दिया है।

ऐसा रहा वीसी का कार्यकाल

-प्रोफेसर एसबी निमसे 2013 में एलयू के वीसी बने थे।

-12 मई 2016 में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है है।

-इससे पहले ये महाराष्ट्र के मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी के वीसी रह चुके थे।

- एलयू में हर 3 साल बाद वीसी बदले जाते हैं।

-जब तक यूनिवर्सिटी को नया वाइस चांसलर नहीं मिलता राज्यपाल पुराने वीसी का कार्य विस्तार बढ़ा सकते हैं

Next Story