×

यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी व उमस से लोग बेहाल

suman
Published on: 29 Jun 2017 5:43 AM GMT
यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी, गर्मी व उमस से लोग बेहाल
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश इलाकों में मानसून की रफ्तार धीमी होने की वजह से लोगों को गर्मी व उमस से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के गुरुवार या शुक्रवार तक यहां पहुंचने का अनुमान है, उसके बाद ही लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना है।

आगे...

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार मानसून के बादलों की सुस्त रफ्तार की वजह से राजधानी में गर्मी और उमस बरकरार है। तेज धूप व आद्रर्ता में वृद्धि की वजह से लोग परेशान हैं। हालांकि गुरुवार और शुक्रवार को अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

आगे...

गुप्ता के अनुसार बदले विंड पैटर्न की वजह से मौसमी गतिविधियों में बदलाव हुआ है। इस कारण मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। अभी मानसून पूर्वी उप्र के कई हिस्सों में बना हुआ है। गुरुवार व शुक्रवार के बीच मानसून यहां दस्तक दे सकता है। 4 जुलाई तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

आगे...

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री, कानुपर का 24 डिग्री, गोरखपुर का 25.4 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएएनएस

suman

suman

Next Story