×

Vaccination Campaign: आज से महिलाओं के लिए पिंक बूथ शुरू

प्रत्येक जिले में कम से कम दो महिला विशेष बूथ के साथ अभियान शुरू किया गया है

Shreedhar Agnihotri
Published on: 7 Jun 2021 5:56 AM GMT (Updated on: 10 Jun 2021 8:22 AM GMT)
Vaccination Campaign: आज से महिलाओं के लिए पिंक बूथ शुरू
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत महिलाओं के लिए पिंक बूथ आज से शुरू हो गया। इस दौरान बूथों पर महिलाओं की बड़ी तादात देखी जा रही है। पूरे प्रदेश में शुरू हुए इस अभियान के तहत हर जिले में कम से कम दो महिला विशेष बूथ के साथ अभियान शुरू किया गया है।

इन बूथों को 18 से 44 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए होगा, वहीं दूसरा 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए होगा। योगी सरकार इन बूथों को जिला महिला अस्पतालों या जिला संयुक्त अस्पताल में स्थापित करने के निर्देश पहले ही दे चुकी हैं। जरूरत पड़ने पर सरकार तहसील स्तर में भी ऐसे शिविर लगवाने का काम करेगी ।



अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,09,017 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,10,32,967 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1,092 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 4,346 तथा अब तक कुल 16,56,763 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।


प्रदेश में कोरोना के कुल 19,438 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 11,178 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिटिविटी दर 0.4 प्रतिशत कम तथा कुल पाॅजिटिविटी दर 3.3 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.6 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,92,124 क्षेत्रों में 6,43,176 टीम दिवस के माध्यम से 3,57,04,278 घरों के 17,16,97,856 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।



प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के तथा 45 वर्ष ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,62,42,637 लोगों को प्रथम डोज, जबकि 35,95,560 लोगों को द्वितीय डोज लगायी गई। प्रदेश में अब तक कुल 1,98,38,197 वैक्सीन लगायी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आज रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 02 करोड़ से अधिक डोजें लगाई गयी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये।प्रसाद ने बताया कि कल से प्रदेश में सीरो सर्विलांस शुरू किया गया है। यह अभियान 11 जून तक चलेगा।



इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों से 62 हजार ब्लड सैम्पल एकत्र किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 40 जनपदों में ब्लड सैम्पल एकत्र करने का काम शुरू कर दिया गया है तथा शेष 35 जनपदों में 09 जून को ब्लड सैम्पल एकत्र करने का काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अगले सोमवार से समस्त जनपद के महिला चिकित्सालय तथा संयुक्त चिकित्सालय में दो स्पेशल सेन्टर केवल महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किया जायेगा। इन महिला स्पेशल वैक्सीनेशन बूथों के स्थापित हो जाने से महिलाओं की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ जायेगी।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story