×

Lucknow Video: स्टंट बाजो का अड्डा बना लखनऊ, राजधानी में पुलिस का खौफ खत्म

Lucknow Latest News : यूपी की राजधानी लखनऊ में स्टंटबाजों का हौसला बुलंद नजर आ रहा है। यहां स्टंटबाज पुलिस से देखो सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करते आये दिन नज़र आते हैं।

Bishwajeet Kumar
Published on: 18 May 2022 4:26 AM GMT
Lucknow Stunt Viral Video
X

Lucknow Stunt Viral Video (Image Credit : Social Media)

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इन दिनों स्टंटबाज बेखौफ स्टंट रहे हैं, आए दिन किसी भी चौराहे या सार्वजनिक स्थानों अपनी गाड़ियां लेकर स्टंटबाजों ने लखनऊ को अपना अड्डा बना लिया है। हाल ही में राजधानी लखनऊ में एक कार पर स्टंट करने का वीडियो (Video Viral) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। यहां राजधानी के 1090 चौराहे पर कुछ रईसजादे कार पर स्टंट कर रहे थे। जिसके बाद गौतम पल्ली पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट कर रहे इन लोगों को समझाया भी मगर पुलिस के समझाने के बाद भी वे बाज नहीं आए। जिसके बाद चालान कर पुलिस ने इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की है।

इससे पहले भी आ चुका है मामला

पहली बार नहीं जब राजधानी में स्टंटबाजों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। बीते महीने भी सोशल मीडिया पर बाइक पर स्टंट करते हुए एक ग्रुप का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। यह वीडियो मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर रिकॉर्ड किया गया था सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने इस मामले को लेकर संज्ञान लिया।

अप्रैल महीने में दो पहिया वाहन से कुल 5 लोग मुख्यमंत्री आवास स्थित लोहिया पथ पर स्टंट करते एक वीडियो में नजर आए थे जिसके बाद पुलिस द्वारा स्टंटबाजों पर कार्रवाई किया गया। पुलिस ने करीब एक दर्जन दोपहिया वाहनों समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया। यह सभी लोग लोहिया पथ पर टू व्हीलर बाइक पर स्टंट करते और तरह-तरह का करतब दिखा रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।

हाल ही में गाजियाबाद से आया था स्टंट करने का वीडियो

राजधानी लखनऊ के तरह ही उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद जनपद स्टंटबाजों का मनपसंद अड्डा बन गया है। हाल ही में गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर कुछ युवक चार पहिया वाहन के साथ खतरनाक स्टंट करते नजर आए, उन्होंने स्टंट करते हुए अपना यह वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इन पर उचित कार्रवाई करते हुए करीब 30 हज़ार का भारी भरकम चालान किया था। युवक अपने स्कॉर्पियो गाड़ी का स्टेरिंग छोड़ गाड़ी के दौर पर बैठकर स्टैंड कर रहे थे इस तरह का खतरनाक स्टंट कर वीडियो डालना इन स्टंटबाजों के लिए भारी पड़ गया। पुलिस ने भारी चालान करते हुए इनमें 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story