Lucknow Viral Video : दीयों के दुकानों पर दिखी महिला की दबंगई, जमकर मचाया तांडव,..अब पुलिस केस

Lucknow Video: वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लखनऊ पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, महिला के इस कृत्य से लोगों में खासी नाराजगी भी है।

aman
Written By aman
Published on: 24 Oct 2022 9:30 AM GMT
X

लखनऊ के पत्रकारपुरम पर डंडा लिए तोड़फोड़ करती महिला (Social Media) 

Lucknow Viral Video : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पॉश गोमती नगर का एक वीडियो तेजी से वायरल ((Gomti Nagar Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में एक नाराज महिला की दबंगई साफ-साफ दिख रही है। ये वीडियो गोमतीनगर के व्यस्ततम पत्रकारपुरम (Patrakarpuram) इलाके का है। बताया जा रहा है कि, दिवाली के मौके पर सड़क पर लगी दुकानों से ये महिला खफा थीं। महिला की नाराजगी इस कदर बढ़ी, कि उसने दुकानों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। वीडियो में महिला को डंडे से तोड़फोड़ करते देखा जा सकता है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, महिला के इस कृत्य से लोगों में खासी नाराजगी भी है। गरीब के दीये तोड़ने की घटना से कई लोग आगबबूला हैं।

क्या है मामला?

वायरल वीडियो यूपी की राजधानी लखनऊ के पत्रकारपुरम बाजार का है। इस वीडियो में एक महिला को सड़कों पर लगी दुकानों में तोड़फोड़ करते देखा जा सकता है। महिला काफी गुस्से में है और डंडे से दिवाली के दीये सहित अन्य सामान बेच रहे दुकानों में तोड़फोड़ करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें, अन्य शहरों की ही तरह यहां भी कई गरीब दिवाली के दीये आदि बेच रहे थे। जिससे सडकों पर जाम लग जाता है। बस, इसी बात से नाराज महिला ने अपना उग्र रूप दिखाया और बीच सड़क तांडव शुरू कर दिया। वीडियो में महिला की नाराजगी साफ झलक रही है। डंडे से वो दीयों को तोड़ रही है।

लखनऊ पुलिस ने दर्ज किया मामला

लखनऊ के इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। अधिकतर लोगों ने महिला के इस कारनामे को गलत और नासमझी वाला बताया। हालांकि, कुछ लोगों ने महिला का समर्थन तो नहीं किया, मगर दिवाली के दौरान सड़कों पर लगने वाले जाम से परेशानी का जिक्र जरूर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग सोशल मीडिया पर महिला की जमकर आलोचना कर रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story