Lucknow News: चलती स्कूटी पर इश्क फरमाने वालों को मिलेगी सजा, जानिए ऐसी हरकतों के लिए क्या है नियम

Viral Video News: लखनऊ में सड़क पर अश्लीलता फैलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानें गिरफ्तार युवक को कितनी सजा मिल सकती है या फिर कितना जुर्माना लगाया जा सकता है।

Jugul Kishor
Published on: 19 Jan 2023 3:33 AM GMT
Lucknow News
X

लखनऊ में चलती स्कूटी पर फरमा रहे थे इश्क (Pic: Social Media)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में चलती स्कूटी पर युवक और युवती इश्क फरमा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हजरतगंज पुलिस ने राजधानी की सड़कों पर खुलेआम अश्लीलता फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक व एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में इंस्पेक्टर हजरतगंज अखिलेश मिश्रा और उनकी टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लड़के का नाम विक्की (23) है, जो चिनहट का रहने वाला है। चिनहट में इसकी कपड़े की दुकान है। गिरफ्तार लड़का इवेंट का काम करता है। लड़की भी चिनहट की ही रहने वाली है। पुलिस पूछताछ में लड़के ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रैंड के लिए कुछ अलग करना चाह रहा था, इसलिए गलती हो गई। गिरफ्तारी के बाद लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर युवक और युवती को कितनी सजा मिल सकती है या फिर कितना जुर्माना लगाया जा सकता है।

आरोपी को कितनी मिल सकती है सजा

हजरत गंज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके दोनों पर आईपीसी की धारा 279 और 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। इस तरह के मामलों में दोषी पाए जाने पर युवक को किसी एक अवधि के लिए जेल जाना पड़ सकता है। जिसे अधिकतम 6 महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है। या फिर आरोपी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है जो एक हजार रुपये तक हो सकता है। आरोपी को दोनों तरह से दंडित किया जा सकता है।

वायरल वीडियो में क्या है

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र का है। वीडियो में एक लड़का व लड़की बाईक चलाते समय बेशर्मी की हद पार करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में एक लड़का एक्टिवा चला रहा है और लड़की उल्टा बैठकर फिल्मी स्टाइल में लड़के को बीच सड़क में किस कर रही है। एक्टिवा के पीछे चल रहे बाइक सवार ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story