×

लोकसभा चुनाव: लखनऊ की आम जनता ने बताई अपनी समस्याएं

राजधानी की आम जनता अपनी अपनी समस्याओं को चुनकर तैयार बैठी हुई है किसी के लिए बेरोजगारी, किसी के लिए भ्रष्टाचार, किसी के लिए गंदगी तो किसी के लिए ट्रैफिक मुख्य समस्या है।

Dharmendra kumar
Published on: 6 April 2019 10:36 AM GMT
लोकसभा चुनाव: लखनऊ की आम जनता ने बताई अपनी समस्याएं
X

शाश्वत मिश्रा

लखनऊ: लोकसभा चुनाव का असर आवाम पर इस कदर है कि वह अपने मुद्दों के साथ पूरी तरह से तैयार हैं इस चुनाव में अपना नेता चुनने के लिए।

राजधानी की आम जनता अपनी अपनी समस्याओं को चुनकर तैयार बैठी हुई है किसी के लिए बेरोजगारी, किसी के लिए भ्रष्टाचार, किसी के लिए गंदगी तो किसी के लिए ट्रैफिक मुख्य समस्या है।

इनकी समस्याओं को जो पूरा करेगा वो इनका वोट पाएगा, कुछ ऐसा ही कहना लखनऊ वासियों का।

लखनऊ वालों के चुनावी मुद्दे:

''इतने सारे हॉस्पिटल्स होने के बाद भी उनका मैनेजमेंट सही नहीं है, ये मेरा सेल्फ एक्सपीरियंस है, क्योंकि यहां सारी चीजें वेल डेवलप्ड हैं राजधानी होने के नाते।

लेकिन ये चीजें सिस्टम में अभी नही है, भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा है, सरकार कोई भी आये डेवलपमेंट और इम्प्रूवमेंट होना चाहिए। किसी के साथ भेदभाव नही होना चाहिए, जो मैंने हमेशा फेस किया है।

जबसे आचार संहिता लगी है तबसे पुलिस सबको रोक रही है, दो दिन पहले सारे पेपर्स होने के बाद भी पुलिस वालों ने मेरा चालान कर दिया, बाकी राजनाथ सिंह बहुत अच्छे इंसान हैं, तो अगर वो दोबारा लड़ रहे हैं, तो उनको कुछ ऐसा सिस्टम कर देना चाहिए जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था सही हो सके।''

(मो.आसिफ)

''समस्याएं बहुत हैं, लेकिन सीवर और गंदगी मुख्य समस्या है, यहां गंदगी बहुत है जिससे नगर निगम का रोल नही समझ में आता कि वो कर क्या रही है?''

(संतोष सिंह)

''सबसे बड़ी समस्या इंफ्रास्ट्रक्चर की है, इन्होंने लिंक रोड तो बना दी है लेकिन गली मोहल्ले की रोड आज भी जस की तस हैं, और प्राइवेट स्कूलों की फीस बहुत बढ़ी हुई है, वो एकदम लूट पर उतर आए हैं।''

(सनी श्रीवास्तव)

''लखनऊ में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की है, मेट्रो के बनने के बाद भी ट्रैफिक में कोई सुधार नज़र नही आया। आदमी टाइम पर कहीं या अपने ऑफिस पहुँच नही पाता जिससे उसकी सैलरी कट जाती है।''

(विपिन तिवारी)

''समस्या बहुत थी लेकिन अपने मोदी जी ने बहुत काम किया है, पहले की अपेक्षा बहुत काम हुआ है रोड भी सही हो गयी है अब।''

(अनुज कश्यप)

''हमारे यहां समस्या सड़क और भ्रष्टाचार का है, पुलिस वाले हमारी बात नही सुनते चाहे वो किसी भी काम का हो।''

(संतलाल यादव)

''आये दिन हमारे एरिया में चोरी होती है, मेरे घर के आस पास कम से कम 25 जगह चोरियां हो चुकी हैं मेरे घर में भी चोरी हुई है, और मैने FIR भी कराया, लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। मेरे लिए सबसे बड़ी समस्या यही है।''

(इसरार अहमद)

''बेरोजगारी और स्वास्थ्य दो बड़ी समस्याएं हैं, कहने को बहुत बातें होती हैं, लेकिन कुछ होता नही है और शुद्ध जल की भी समस्या है।''

(दिवाकर पांडेय)

''समस्याएं तो काफी है, बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है वैसे तो डेवलपमेंट बहुत हो रहा है, लेकिन न्यू जनरेशन के लिए सबसे बड़ी समस्या यही है।''

(आलोक शर्मा)

'मुझे ऐसा लगता है कि चुनाव में जो सड़कों पर बूढ़े लोग भीख मांगा करते हैं उनके लिए कुछ करना चाहिए, पार्टियों को उनके बारे में भी कुछ सोचना चाहिए।"

(हिना खान)

''जो हमेशा पुराने समय से चली आ रही है लड़कियों की सुरक्षा, ये आज भी बनी हुई है जो भी सरकार आए उसे इसके बारे में कुछ अलग तरह से करना चाहिए।''

(रिजा रिजवी)

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story