Lucknow News: लखनऊ व्यापार मंडल के अमरनाथ मिश्रा अध्यक्ष और वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा निर्विरोध चुने गये

Lucknow News: यहियागंज के अमरनाथ मिश्रा व्यापार मंडल अध्यक्ष के रुप में और वरिष्ठ महामंत्री के रुप में नाका के पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष पद पर भूतनाथ बाजार के देवेंद्र गुप्ता निर्विरोध चुन लिये गये।

Jugul Kishor
Published on: 22 Feb 2023 9:49 AM GMT (Updated on: 22 Feb 2023 10:27 AM GMT)
Lucknow News
X

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चयन लाटूश रोड स्थित कार्यालय में सर्वसम्मित से हो गया है। जिसमें यहियागंज के अमरनाथ मिश्रा को व्यापार मंडल अध्यक्ष के रुप में और वरिष्ठ महामंत्री के रुप में नाका के पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष पद पर भूतनाथ बाजार के देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री विनोद अग्रवाल, सुहैल हैदर अल्वी, अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह चौहान के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष 25 उपाध्यक्ष 50 मंत्री 42 संगठन मंत्री 24 प्रचार मंत्री 25 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये। व्यापार मंडल के कार्यालय पर चुनाव अधिकारी भारत भूषण गुप्ता, अनिल वरमानी व सतीश शर्मा ने बताया कि 183 पदों के लिए सभी पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ है।

अमरनाथ मिश्रा बने अध्यक्ष

इस बार वरिष्ठ महामंत्री से अध्यक्ष बने अमरनाथ मिश्रा वैसे तो किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं। लेकिन पूर्व डिप्टी सीएम से उनके बहुत अच्छे संबंध हैं। दिनेश शर्मा उनके सहपाठी रहे हैं। उसके अलावा मौजूदा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी उनके काफी करीबी हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा व वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा समेत सभी को जीत की बधाई दी है।

वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा

व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री चुने गये पवन मनोचा समाजवादी पार्टी के प्रमुख सदस्य हैं। पवन समाजवादी व्यापार सभा में भी प्रदेश के उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह युवजन सभा समेत कई विंग से जुड़ चुके हैं। वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी करीबी माने जाते हैं। जानकारों का कहना है कि वह व्यापार मंडल के वाट्सऐप ग्रुप पर कई बार काम करने के तरीके को लेकर सवाल उठा चुके हैं।

बता दें कि व्यापार मंडल में अध्यक्ष पद के बाद सबसे ज्यादा चर्चा वरिष्ठ महामंत्री पद की होती है। एक महीने में कई लोगों ने पद की दावेदारी पेश करने की सोंची, लेकिन अंत में पिछली दो कार्यकारिणी में महामंत्री रहे पवन मनोचा के अलावा सिर्फ एक व्यापारी ने ही पर्चा भरा। बाद में उस व्यक्ति ने भी अपना पर्चा वापस ले लिया। यह पहली बार है जब किसी व्यक्ति को नाका बाजार से वरिष्ठ महामंत्री पद के लिए चुना गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story