×

Lucknow Weather 7 May 2023: लखनऊ में पारा चढ़ने के बाद भी राहत, कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम.

Lucknow Weather Today 7 May 2023: मौसम विभाग ने लखनऊ के 7 दिनों के पूर्वानुमान में बताया कि, आने वाले दिनों में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। गर्मी, बारिश, उमस सभी का सामना करने के लिए तैयार रहें।

Aman Kumar Singh
Published on: 7 May 2023 7:07 AM GMT (Updated on: 7 May 2023 6:32 PM GMT)
Lucknow Weather 7 May 2023: लखनऊ में पारा चढ़ने के बाद भी राहत, कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम.
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Weather Today 7 May 2023: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से हाल के दिनों में पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर रहा। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा था। लेकिन, बरसात और हवाओं ने पारा इस कदर गिराया कि लोगों को लखनऊ में शिमला का एहसास होने लगा। मई के महीने में लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बारिश और बादलों की आवाजाही से यूपी की राजधानी लखनऊ के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बारिश थमने के बाद एक बार फिर तापमान ऊपर चढ़ा है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहा। बरसात के बाद आसमान साफ़ रहने लगा है जिससे खिली धूप निकल रही है। दोपहर में गर्मी का एहसास होता है, मगर शाम होते ही राहत मिल जाती है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा तापमान?

मई के महीने में लोगों को सुहाना मौसम देखने को मिल रहा है। आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम इसी तरह ठंडा बना रहेगा। हालांकि, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जाएगी। गर्मी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वीकेंड पर रविवार (07 मई) को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 15 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। इस बीच आर्द्रता 44 प्रतिशत रहेगी।

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने लखनऊ के 7 दिनों के पूर्वानुमान में बताया कि, आने वाले दिनों में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। गर्मी, बारिश, उमस सभी का सामना करने के लिए तैयार रहें। वहीं, बेमौसम बरसात ने किसानों को खासा परेशां किया है। मकई का कारोबार करने वालो पर वर्षा से बुरा असर पड़ा है। खेत में भुट्टे भींग जाने की वजह से खराब हो रहे हैं। अचानक मौसम परिवर्तन की वजह से कारोबारियों की परेशानी बढ़ गयी है।

मौसम पूर्वानुमान में कहा जा रहा है कि, 15 मई के बाद प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। लू की स्थितियां बनने लगेगी। पिछले दिनों प्रदेश में बारिश और ओले गिरने से जो स्थितियां बनी थी जल्द ही उसमें बदलाव होने लगेगा। अगले 10 दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया गया है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story