×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में जल्द शुरू होगा गर्मी का सितम, 12 अप्रैल तक आसमान साफ...कब होगी बरसात?

Lucknow Ka Mausam 09 April 2023: लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार, 12 अप्रैल तक राजधानी का मौसम साफ रहेगा। यही हालात लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहेगा। तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। जल्द ही धूप का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा।

Aman Kumar Singh
Published on: 9 April 2023 7:09 AM GMT
Lucknow Weather Today: लखनऊ में जल्द शुरू होगा गर्मी का सितम, 12 अप्रैल तक आसमान साफ...कब होगी बरसात?
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 09 April 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ में तेज धूप ने तपिश बढ़ा दी है। तापमान ऊपर चढ़ने के साथ दोपहर में लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। लखनऊ की सड़कों पर 11 बजे से 3 बजे तक सन्नाटा रहने लगा है। हालांकि, राजधानी में चल रही हवाओं ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है। आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो 12 अप्रैल तक लखनऊ का मौसम बिलकुल साफ रहेगा। मौसम विभाग की ओर से किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

आगामी तीन दिनों में गर्मी का सितम बढ़ता जाएगा। 15 अप्रैल के बाद तापमान में तेज वृद्धि दर्ज की जाएगी। फिलहाल रविवार (09 अप्रैल) को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को भी मौसम इसी के आसपास रहा।

12 अप्रैल तक लखनऊ का मौसम साफ, बढ़ेगी गर्मी

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 12 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। कमोबेश यही हालात राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहेगा। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमांचल तक धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दअरसल, मौसम साफ़ रहने से धूप सीधे जमीन पर पड़ रही है, जिससे गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि अच्छी बात ये है कि हाल के दिनों में लू चलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूर्वानुमान में कहा जा रहा है 12 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर में चढ़ा पारा

लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण शहरों में भी तापमान ऊपर जाने लगा है। वाराणसी (Varanasi Weather), गोरखपुर (Gorakhpur Ka Mausam), प्रयागराज और कानपुर सहित अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों प्रयागराज और सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने लगा है। ये दोनों जिले हाल में सबसे ज्यादा गर्म रहे हैं। इसी तरह बुंदेलखंड में झांसी, वेस्ट यूपी का मेरठ और ब्रज क्षेत्र का आगरा गर्म रह रहा है। यहां का तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story