×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, होली के दिन बरसी फुहारें...जानें आज कैसा रहेगा वेदर

Lucknow Ka Mausam 09 March 2023 : लखनऊ में गुरुवार को आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। होली के दिन राजधानी में हल्की-फुल्की बारिश हुई, जिससे मौसम खुशगवार है।

aman
Written By aman
Published on: 9 March 2023 1:46 AM GMT
Lucknow Ka Mausam
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 09 March 2023 : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होली के दिन भी मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहा। बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। लेकिन, गुरुवार (09 मार्च) की भोर अलसाई और शुष्क मौसम के साथ हुई। होली के अगले दिन शहरवासियों के साथ मौसम पर भी होली की खुमारी सी छाई रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप की गर्मी बढ़ने लगेगी। दोपहर तक तपिश लोगों को परेशान करेगी। गर्मी का एहसास बना रहेगा। बुधवार को होली के दिन लखनऊ में थोड़ी देर के लिए ही सही बारिश हुई।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। इसके अलावा आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी। बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। लखनऊ में दिन भर 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में होली के दिन भी बारिश हुई।

लखनऊ में होगी बारिश?

लखनऊ में गुरुवार की सुबह हल्की बदली के साथ हुई। लेकिन, 8 बजे तक खिली धूप निकल आई। राजधानी के मौसम के बारे में कहा जा रहा है कि, अगले दो दिनों में भी मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम हल्की सर्द हवाएं चलेंगी। लखनऊ में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। इस बीच 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी। कहने का मतलब है कि, अभी एक-दो दिन लखनऊ का मौसम खुशगवार रहेगा।

प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

बीते 24 घंटे में यूपी के तापमान में गिरावट देखने को मिली। जो तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था, वो फ़िलहाल 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी यूपी और प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। साथ ही न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का कहना है अब अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है मगर, न्यूनतम तापमान बढ़ता चला जाएगा।

कानपुर में बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ के पड़ोसी कानपुर में बुधवार की सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। जबकि, मंगलवार को दोपहर बाद से बादल छाए रहे। धूप खिलने के बावजूद लोगों को परेशानी हुई। कानपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान पहले से एक डिग्री कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले आसमान में बादल बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story