×

Lucknow Weather: लखनऊ में आज तेज धूप से बढ़ सकती है गर्मी, जानिए कब होगी बारिश

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ (Lucknow) में आज पूरे दिन तेज धूप रहने का अनुमान है जिसके कारण आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 10 Aug 2022 2:11 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 10 August 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में लोगों को आज भी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। सुबह से ही लखनऊ तथा उसके आसपास के अलग-अलग जनपदों में तेज धूप निकली रहेगी जिसके कारण आज भी यहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। गौरतलब है कि बीते दिन भी लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी समेत कई अन्य जनपदों में सुबह से एक तेज धूप निकली थी जिसके कारण लोगों को पिछले 10 दिनों के मुकाबले कल थोड़ा अधिक गर्मी का सामना करना पड़ा था।

लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Today)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) कल की तरह ही आज भी गर्म में रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ बाराबंकी उन्नाव कानपुर समेत आसपास के कई अन्य जनपदों में आज सुबह से ही खेल कर धूप निकलेगी इसके कारण दोपहर होते-होते पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि आज पूरे दिन इन सभी जनपदों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बीते दिन भी लखनऊ, कानपुर समेत आसपास के कई अन्य जनपदों में ऐसा ही मौसम देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दोपहर बाद लखनऊ तथा उससे सटे कुछ अन्य जनपदों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि बारिश होने की संभावना बेहद कम है।

लखनऊ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई अन्य जनपदों में भी आज लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वांचल के प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, आजमगढ़ समेत कई अन्य जनपदों में लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा दोपहर बाद उस जनपदों में हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना है हालांकि बारिश होने की कोई आशंका मौसम विभाग की ओर से नहीं जताई जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वांचल के सभी जनपदों में आज पूरे दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिसके कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई अन्य जनपदों में अगले 2 से 3 दिनों तक इसी तरह मौसम बना रहेगा 13 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ का तापमान (Lucknow Ka Tapman) आज भी 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही है। दरअसल लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज सुबह से ही तेज धूप होने की संभावना है, कुछ जनपदों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि बारिश होने की कोई उम्मीद नजर आ रही है। जिसके कारण आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गौरतलब है कि बीते महीने जुलाई में करीब 20 दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा हालांकि 20 जुलाई के बाद मानसूनी बारिश शुरू होने से तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई थी।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह तालकटोरा, गोमती नगर समेत कई अन्य क्षेत्रों में AQI 40 के आसपास दर्ज हुआ।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story