×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में ठंड होगी भयानक, थमी वाहनों की रफ्तार, यहां देखें आज का मौसम का हाल

Lucknow Ka Mausam 10 January 2023: लखनऊ घने कोहरे की चादर में है। शहरवासियों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है।

aman
Written By aman
Published on: 10 Jan 2023 11:49 AM GMT (Updated on: 10 Jan 2023 11:52 AM GMT)
Lucknow Ka Mausam 10 January 2023
X

घने कोहरे की चादर में लिपटा लखनऊ (Photo: Ashutosh Tripathi)

Lucknow Ka Mausam 10 January 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ इन दिनों कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। पहाड़ों से चलने वाली तेज बर्फीली हवाओं से रविवार और सोमवार को भी राजधानी को ठिठुरा दिया। गलन ऐसी है कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। हालांकि, दोपहर के वक्त अलसायी सूरज निकली। लोग उसकी तपिश को महसूस करते उससे पहले सर्द हवाओं ने एक बार फिर घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार (10 जनवरी) को भी ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। बता दें, लखनऊ इन दिनों 'बेहद ठंडा दिन' यानी Severe Cold Day की श्रेणी से गुजर रहा है।

लखनऊ का मौसम आज कैसा रहेगा

राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में इन दिनों बेतहाशा ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में सर्दी से आगे भी कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही। बीते तीन दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। हालांकि, ठिठुरन और गलन से लोगों का हाल बेहाल है। सड़क किनारे लोग अलाव जलाकर राहत मसहूस करते नजर आ रहे। आलम ये है कि घना कोहरा दिन भर छाया रहता है। शहर के भीतर भले कोहरे का असर कम है। मगर, बाहरी इलाकों में घने कोहरे की वजह से गाड़ियां रेंगती नजर आती है। वाहन चालक गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर करने को मजबूर हैं।


लखनऊ आज भी ठंड और कोहरे की आगोश में

लखनऊ में सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया जा रहा है। लेकिन, शाम होने के साथ पारा एक बार फिर लुढ़केगा। घना कोहरा भी जिले को अपनी आगोश में ले लेगा। लखनऊ मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर आगे भी जारी रहेगा। आंचलिक मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों के लिए रेड अलर्ट (Red Alert in UP) जारी किया है। मंगलवार सुबह भी शीतलहर और घने कोहरे के बीच होगी। चूंकि, मंगलवार वर्किंग डे है इसलिए सड़कों पर वाहन नजर आए। घने कोहरे और धुंध के कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य रह रही है।

सड़कों पर पसरा सन्नाटा

घने कोहरे और कड़कड़ाती सर्दी की वजह से लखनऊ में चलने वाली मेट्रो ट्रेन (Lucknow Metro Train) को भी सुबह के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी का आलम ये है कि राजधानी लखनऊ में शाम होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है। दिन के वक्त भी बेहद जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से निकल रहे हैं।


पछुआ हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत

लखनऊ में लगातार बर्फीली पछुआ हवाओं ने शहरवासियों की मुसीबतें बढ़ा दी है। शहर में ठंड से बचने के लिए लोग मोटे गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। इस बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञ बच्चों और बूढ़ों को ठंड से बचने की सलाह भी दे रहे हैं। घने कोहरे की वजह से लखनऊ से उड़ान भरने वाली कई हवाई जहाजों रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा, कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, तो कई देर से चल रही हैं। इस वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story