×

Lucknow Weather Today: बारिश से बदला लखनऊ का मौसम, तेज हवा का अनुमान...जानें आज कैसा रहेगा शहर का हाल

Lucknow Ka Mausam 10 March 2023: लखनऊ का मौसम खुशगवार हो चला है। हवाओं ने बढ़ती गर्मी से राहत दी है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश ने हल्की ठंडक ला दी है।

aman
Written By aman
Published on: 10 March 2023 1:32 AM GMT
Lucknow Ka Mausam
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 10 March 2023 : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। होली के दिन दोपहर में अचानक बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। शुक्रवार (10 मार्च) की सुबह राजधानी में हल्की ठंडी के साथ हुई। दरअसल, होली के दिन लखनऊ में झमाझम बारिश हुई थी। जिसके बाद से लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली। गुरुवार को भी शहर का मौसम सुहावना रहा। बूंदाबांदी के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन भर धूप खिली रहेगी। दोपहर के समय धूप की तपिश बढ़ेगी, लेकिन हवाएं गर्मी से राहत दिलाएंगी। फ़िलहाल, राजधानी में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

बारिश ने बढ़ते तापमान से दी राहत

यूपी के कई इलाकों में बुधवार यानी होली के दिन बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में सुबह से बादलों की लुकाछिपी जारी थी। दोपहर में बारिश के बाद शहर की फ़िज़ा बदल गई। फ़रवरी से ही गर्म होता शहर दो दिनों से सुकून से है। न धूप की तपिश और न गर्मी से उमस है। मार्च में ही मई जैसी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की वजह से उत्तर प्रदेश के सभी इलाके में कमोबेश बारिश हुई है। कहीं-कहीं तो ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि, प्रदेश के आसमान पर अभी भी बादल बना हुआ है।

मध्यम से तेज हवा चलने का अनुमान

आंचलिक मौसम विभाग का कहना है कि, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को हल्की बारिश से बदले मौसम का असर अभी एक-दो दिन और रहेगा। इस बीच, लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, प्रयागराज और गाजियाबाद जिलों में मध्यम से तेज हवा चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि, वेस्ट यूपी के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भी मौसम खुशगवार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी यूपी में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पूर्वांचल के कई इलाकों में भी बारिश हुई। आगे भी संभावना जताई जा रही है। फ़िलहाल दिन में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब बना हुआ है। मौसम पूर्वानुमान में हफ्ते भर तक इसी प्रकार का मौसम बना रहने की संभावना है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story