Lucknow Weather Today: आज भी निकलेगी धूप पर नीचे आएगा पारा, अगले एक हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम

UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 11 Nov 2022 1:40 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 11 November 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बीते 3 दिनों से मौसम साफ रहा है। आज लखनऊ के ज्यादातर इलाकों में सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है सुबह 9:00 बजे के बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा उसके आसपास के ज्यादातर जनपदों में आज पूरे दिन धूप रहने का अनुमान है जिसके कारण दिन में ही लोगों को हल्के गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, शाम के वक्त पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के कारण लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, 15 नवंबर के बाद अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने का अनुमान है।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) बीते कुछ दिनों के मुकाबले ठंडा रहने का अनुमान है। इस हफ्ते सोमवार से लखनऊ तथा उसके आसपास की ज्यादातर जनपदों में दिन के वक्त तेज धूप रहने के कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आलमबाग, चारबाग, गोमतीनगर, चिनहट तथा मोहनलालगंज समेत लखनऊ के कई अन्य प्रमुख इलाकों में आज दिन के वक्त मौसम साफ रहने का अनुमान है। शाम और रात के वक्त जनपद के तापमान में आज 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है जिसके कारण आज लखनऊ वासियों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के अलावा कानपुर, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव तथा बाराबंकी जैसे आसपास के कुछ अन्य जिलों में भी आज तापमान में गिरावट आ सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ समेत उसके आसपास की जगह तक जनपदों में आज सुबह के वक्त कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन सभी जनपदों में 15 नवंबर के बाद कोहरे का प्रकोप और अधिक बढ़ता दिखेगा।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल तथा पूर्वांचल क्षेत्र में भी अब धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता दिख रहा है। बीते 2 दिनों से पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी समेत पूर्वांचल के लगभग सभी जनपदों में हल्की धूप निकल रही है जिसके कारण अब धीरे-धीरे लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। पूर्वांचल के इन सभी जनपदों में आज भी तेज धूप निकलने की संभावना कम है जहां सुबह के वक्त इन सभी जनपदों के ज्यादातर इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। वहीं, शाम और रात के वक्त तापमान 20 डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे आने का अनुमान है जिसके कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। पूर्वांचल के अलावा पश्चिमांचल तथा एनसीआर क्षेत्र में भी अब धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। गौरतलब है कि पश्चिमांचल तथा एनसीआर में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण के कारण भी लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जहां, बीते कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमांचल तथा एनसीआर में अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदूषण का स्तर इसी तरह बना रहेगा।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) साफ मौसम रहने का अनुमान है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के अलावा कानपुर में भी हाथ जोड़ता दिखेगा जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 75AQI

2. तालकटोरा - 7AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 90AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 70AQI

5. गोमती नगर - 102AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 92AQI

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story