Lucknow Weather Today: लखनऊ में तेज बारिश के आसार, एक हफ्ते तक बदलेगा मौसम, यहां चेक करें

UP Weather Update : IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले एक हफ्ते तक लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 12 July 2022 2:22 AM GMT (Updated on: 12 July 2022 11:36 AM GMT)
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 12 July 2022 : भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों को अगले 6 से 7 दिनों तक उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बता दें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) तथा उससे सके आसपास के क्षेत्रों में जुलाई के शुरुआत में मानसून ने दस्तक दी थी मगर एक-दो दिन मध्यम स्तर की बारिश के बाद मानसून कमजोर पड़ गया जिसके कारण लखनऊ में एक हफ्ते से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी है।

इस बीच कुछ दिन आंशिक रूप से बादल छाए भी रहें, मगर इस दौरान लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 18 जुलाई तक लखनऊ तथा प्रदेश के अन्य जनपदों में तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 14 जुलाई से लखनऊ उससे सटे आसपास के जनपदों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन इससे तापमान में गिरावट आने की कोई संभावना नहीं है।

आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather Today)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आज भी काफी ज्यादा उमस भरा रहेगा। लखनऊ वासियों को आज भी सुबह से चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ तथा उत्तर प्रदेश के कई अन्य जनपदों में उमस भरी गर्मी और तेज धूप का सिलसिला 17 जुलाई तक जारी रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई जनपदों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है मगर इस बारिश से लोगों को गर्मी राहत नहीं मिलेगी।

लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के जनपदों में आज सुबह के वक़्त कुछ इलाकों में हल्के बदल छाए रहेंगे हालांकि दोपहर में इन सभी इलाकों में तेज धूप होगी। मौसम विभाग की ओर से लखनऊ तथा प्रदेश के कई अन्य जनपदों में 18 जुलाई से 22 जुलाई के बीच तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मगर तबतक उमस भर्री गर्मी और तेज धूप को झेलना पड़ेगा।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) कल के मुकाबले थोड़ा गर्म रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सुबह से ही तेज धूप होने के कारण लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के जनपदों में तापमाम 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज लखनऊ का अधिकतम तापमान (Lucknow Ka Tapman) 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। गौरतलब है कि बीते दिन भी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

लखनऊ में बाद वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्थिति में बनी हुई है। बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में काफी सुधार देंखने को मिला था मगर बारिश के बाद एक बार फिर लखनऊ का AQI 120 के ऊपर पहुँच गया। आज सुबह के वक़्त तालकटोरा में AQI 72, लालबाग में AQI 73, सेन्टर स्कूल लखनऊ AQI 83, गोमतीनगर में AQI 65 के आसपास दर्ज किया गया। पूरे जनपद के वायु गुणवत्ता को देखें तो आज सुबह 7:00 बजे के करीब AQI 122 दर्ज हुई।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story