×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में फिर तीखी होने लगी धूप, गर्मी के तेवर फिर हुए तल्ख़...जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Lucknow Ka Mausam 12 March 2023: लखनऊ में मौसम फिर करवट ले रहा है। बारिश से राहत का असर अब ख़त्म हो रहा है। गर्मी एक बार फिर अपने तल्ख़ तेवर दिखाने लगी है।

aman
Written By aman
Published on: 12 March 2023 5:15 AM GMT (Updated on: 12 March 2023 7:18 AM GMT)
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam (Photo: Social Media)

Lucknow Ka Mausam 12 March 2023: उत्तर प्रदेश में मौसमी बदलाव का असर साफ-साफ दिख रहा है। होली के दिन हुई बारिश ने राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के तमाम जिलों में गर्मी से राहत दिलाई। मगर, फौड़ी राहत की मियाद अब ख़त्म होने लगी है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश तेज हो रही है। बीते कुछ दिनों से मौसम में आई नरमी अब खत्म हो रही है। होली के पहले लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अब एक बार फिर पारा उसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

होली के पहले उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा था। झांसी सहित बुंदेलखंड के हिस्से में ये 34 पार चला गया था। जिस वजह से मार्च में ही मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा था। अब एक बार फिर उसी स्तर तक तापमान पहुंचने के आसार हैं।

लखनऊ से नोएडा तक गर्मी के तल्ख़ तेवर

आंचलिक मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में पहले ही कहा है, कि इस साल भीषण गर्मी और लू के थपेड़े लोगों को झुलसाएंगे। इस साल गर्मी पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मई-जून में भीषण गर्मी की आहट से केंद्र सरकार भी सकते में है। केंद्र ने तमाम राज्यों को अभी ही हिदायत दी है। मौसम विभाग की ओर से संभावित लू के खतरे से निपटने की तैयारियां शुरू की जा रही है। जबकि, लखनऊ से लेकर नोएडा तक और पूर्वांचल के हिस्से में गर्मी के तल्ख तेवर दिखने लगे हैं।

सुबह-शाम मौसम सुहावना, दिन में बढ़ी तपिश

राजधानी लखनऊ की बात करें तो शनिवार को सुबह से ही तेज धूप देखने को मिले। हालांकि, पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवाओं ने थोड़ी राहत दी। ये हवाएं रात में मौसम को खुशनुमा बना रहे हैं। सुबह तक मौसम ठंडा रहता है। हवाओं का असर ही है कि, प्रदूषण का स्तर पहले से काफी कम हुआ है। रविवार को भी मौसम सामान्य ही रहेगा। 12 मार्च को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह के समय 50-60 के बीच रह सकता है।

ओस से वातावरण में नमी

लखनऊ में अब रात में ओस भी गिरने लगे हैं। जिससे सुबह के समय वातावरण में नमी रहती है। हवाएं गुनगुनी ठंड का एहसास करवाती हैं। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ-साथ सूरज की गर्मी बढ़ने लगती है। आज भी दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभा का कहना है कि, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में खासा इजाफा देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। नोएडा (Noida Weather) और गाजियाबाद में हवाएं अब थम गई हैं। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। साथ ही, प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता नजर आ रहा है। होली के बाद मौसमी बदलाव से तापमान में गिरावट हुई थी। अब फिर वृद्धि होती दिख रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story