×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज और लुढ़केगा पारा, यूपी के अन्य शहरों में जानें कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 12 Nov 2022 12:32 AM GMT (Updated on: 12 Nov 2022 12:32 AM GMT)
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 12 November 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज पूरे दिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं। शुक्रवार को लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में सुबह से ही आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रहे, वहीं, कुछ जगहों पर सुबह के वक्त कोहरे का असर भी देखने को मिला। आज भी लखनऊ के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ होना का अनुमान नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा उसके आसपास के अन्य सभी जनपदों में मौसम साफ ना होने के कारण आज तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकता है। तापमान में गिरावट के कारण लखनऊ वासियों को पूरे दिन गुलाबी ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक लखनऊ तथा उसके आसपास के 10 जनपदों में दिन के वक्त 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं जिससे तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) अब धीरे-धीरे काफी ठंडा होने लगा है। शुक्रवार को लखनऊ तथा उसके आसपास ज्यादातर जनपद में धूप नहीं निकलने के कारण तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। आज भी लखनऊ में पूरे दिन आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है जिसके कारण लखनऊ में लोगों को दिन के वक्त गुलाबी ठंड का सामना करना पड़ सकता है। आलमबाग, चारबाग, गोमतीनगर, चिनहट तथा मोहनलालगंज समेत लखनऊ के कई अन्य प्रमुख इलाकों में सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है। लखनऊ के साथ-साथ बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर, सीतापुर तथा रायबरेली समेत आसपास के विभिन्न जिलों में भी आज पूरे दिन धूप निकलने की संभावना काफी कम है इसके कारण इन सभी जनपदों में भी आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में 15 नवंबर तक इसी तरह मौसम बना रहेगा हालांकि, 15 नवंबर के बाद तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।

लखनऊ तथा कानपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी आज आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रह सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह से ही पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी समेत अन्य जिलों में भी हल्के बादलों का जमावड़ा देखने को मिल सकता है। हालांकि, दोपहर 2:00 बजे तक इन सभी जनपदों के कुछ हिस्सों में हल्का धूप निकलने की भी अनुमान है। गौरतलब है कि पश्चिमांचल तथा एनसीआर क्षेत्र में भी अब धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। ठंड के साथ-साथ प्रदूषण के कारण भी पश्चिमांचल तथा एनसीआर में भी लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल तथा पश्चिमांचल इन सभी जनपदों के ज्यादातर इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। वहीं, शाम और रात के वक्त तापमान 20 डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे आने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमांचल तथा एनसीआर में अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदूषण का स्तर इसी तरह बना रहेगा। वहीं, 15 नवंबर के बाद पश्चिमांचल तथा पूर्वांचल समेत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में कोहरे और ठंड का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) बीते कुछ दिनों के मुकाबले आज काफी ठंडा रहने का अनुमान है। लखनऊ में आज पूरे दिन मौसम साफ होने का अनुमान नहीं है जिसके कारण आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रध सकता है। कानपुर में भी आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 68AQI

2. तालकटोरा - 81AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 75AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 79AQI

5. गोमती नगर - 104AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 70AQI

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story