Lucknow Weather Today: लखनऊ में तेज हवा से फिलहाल राहत, आने वाले दिनों में आसमान से बरसेगी आफत!

Lucknow Ka Mausam 13 February 2023: लखनऊ के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। एक दिन राहत तो दूसरे दिन गर्मी असर दिखा रही। इस साल फरवरी में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

aman
Written By aman
Published on: 13 Feb 2023 1:49 AM GMT
Lucknow Ka Mausam 13 February 2023:
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 13 February 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस साल फरवरी में ही इतना गर्म है, जितनी गर्मी अप्रैल में हुआ करती थी। खिली धूप और तपिश तापमान को लगातार बढ़ाती जा रही है। आंचलिक मौसम विभाग का कहना है कि, इस वर्ष फरवरी पड़ रही गर्मी ने बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बढ़ती गर्मी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि, आने वाले कुछ दिनों में दिन का पारा और ऊपर जाएगा।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग का कहना है कि, आगामी दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगर, ऐसा हुआ तो बता दें फरवरी में गर्मी पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ देगी। IMD ने पहले ही कह दिया है कि, इस साल मार्च में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तेज हवाओं से दिन में राहत, रात में ठंडक

लखनऊ में 11 फ़रवरी से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो 13 फ़रवरी तक तेज हवाओं का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने बताया राजधानी में सोमवार (13 फ़रवरी) को भी तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से मौसमी बदलाव हो रहा है। राजधानी में इस समय 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। दिन में धूप की तपिश भले ही ठंड का एहसास नहीं होने दे रही, लेकिन शाम होते ही तापमान गिरने लगता है। रात में हवाएं सर्दी का एहसास जरूर करवाती हैं।

हवाओं से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी

आंचलिक मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि, 16 फरवरी से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक मोहम्मद दानिश के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (WD) के कारण हिमालयी क्षेत्र (Himalayan region) में बारिश और बर्फबारी हो रही है। सोमवार से बर्फ़बारी का दौर थम जाएगा। जिसके बाद फरवरी के शेष दिनों में तापमान ऊपर जाएगा। इसके प्रभाव में 12 और 13 फरवरी को लखनऊ में ठंडी हवा चलेगी। इसके बाद 16 से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त हो सकती है।

जल्द बदलेगी हवा की दिशा

स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के गुजर जाने के बाद हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी। इससे अगले दो-तीन दिनों के दौरान वेस्ट यूपी के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा, जिससे हवाएं एक बार फिर दिशा बदलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। IMD का कहना है कि, फरवरी और मार्च के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story