×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में 6 दिन 'ठंड का टॉर्चर', रहें सावधान ! घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

Lucknow Ka Mausam 14 January 2023: लखनऊ में 14 से 19 जनवरी तक सर्दी से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी बढ़ाएगा।

aman
Written By aman
Published on: 15 Jan 2023 11:57 AM GMT (Updated on: 15 Jan 2023 11:57 AM GMT)
Lucknow Ka Mausam 14 January 2023
X

Lucknow Ka Mausam 14 January 2023

Lucknow Ka Mausam 14 January 2023: उत्तर प्रदेश में दो दिनों की राहत के बाद एक बार फिर 'ठंड के टॉर्चर' के लिए तैयार हो जाएं। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद सर्दी फिर सितम दिखाने को बेक़रार है। आंचलिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 14 जनवरी से अगले तीन दिनों तक तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी लखनऊ में भी सर्दी को लेकर अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में बारिश की भी चेतावनी जारी की है। खास तौर पर वेस्ट यूपी में बारिश (Rain in West UP) के साथ आंधी-तूफान की आशंका भी जताई गई है। इस बाबत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

ठंड के सबसे बड़े 'टॉर्चर' के लिए रहें तैयार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह कड़कड़ाती ठंड के बीच बूंदाबांदी हुई। सड़कें गीली हुई। लखनऊ का तापमान पिछले दो दिनों में ऊपर चढ़ा था। जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत मिली थी। दो दिनों की राहत के बाद प्रदेश में एक बार फिर तापमान तेजी से नीचे जाने वाला है। माना जा रहा है ठंढ का ये चरण बेहद सख्त होगा। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। विभाग इसे अब तक की सबसे कड़ाके की ठंड मान रहा है। इस दौरान कई शहरों में तापमान शून्य के करीब तक पहुंच सकते हैं। कहीं-कहीं तो माइनस में भी जाने की आशंका जताई जा रही है।


फिर घरों में दुबकने को मजबूर होंगे लखनऊ वासी

मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 19 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ में भी पारा तेजी से नीचे रिकॉर्ड किया जाएगा। शनिवार (14 जनवरी) को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को भी लखनऊ में बूंदाबांदी की संभावना है। शनिवार को एक बार फिर शाम होने के साथ ही सर्दी का दौर शुरू होगा। जो मकर संक्रांति की सुबह लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर देगा।

लखनऊ में बारिश के बाद घना कोहरा

लखनऊ में पिछले तीन दिनों से दोपहर के समय हल्की धूप निकल रही थी। लेकिन, पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से लोगों को सर्दी से कोई राहत नहीं मिल पाती। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हल्की धूप निकलने के भी आसार नहीं है। शुक्रवार को भी लखनऊ में घना कोहरा छाया रहा। बारिश के बाद मौसम साफ हुआ है। जिसे एक बार फिर कोहरा लखनऊ में लोगों को परेशान करने लगा है।


16-18 जनवरी के बीच ठंड चरम पर

जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बर्फबारी के साथ बारिश भी हुई। कमोबेश यही हालात उत्तराखंड के भी रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी पारा तेजी से नीचे आया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, यूपी के साथ-साथ उत्तर भारत में 14 जनवरी से भारी ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। 19 जनवरी तक प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इस दौरान यूपी के कई जिलों में घना कोहरा, शीतलहर का प्रकोप रहेगा। 16 से 18 जनवरी के बीच शीतलहर चरम पर होगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story