×

Lucknow Ka Mausam 14 November 2023: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, आज से रात में चलेगी शीतलहर

Lucknow Ka Mausam 14 November 2023: लखनऊ मौसम केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक उत्तर प्रदेश कीर राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather) में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

Jugul Kishor
Published on: 14 Nov 2023 2:34 AM GMT (Updated on: 14 Nov 2023 4:21 AM GMT)
Lucknow Ka Mausam
X

Lucknow Ka Mausam (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 14 November 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में आज यानी मंगलवार की सुबह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज रात से शीत लहर भी चलनी शुरु हो जाएगी। यही नहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जबकि प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस की बीच रहने की संभावना है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ मौसम केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक उत्तर प्रदेश कीर राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather) में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। उन्होने कहा राजधानी में अब ठंड के साथ कोहरा बढ़ेगा। कोहरे का असर रात और सुबह के समय ज्यादा देखने को मिलेगा।

पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान

लखनऊ मौसम केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि प्रदेश में अब बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। अब केवल प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। तापमान में गिरावट होने के पूर्वानुमान है। उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जहां पिछले दिनों अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था, तो वहीं अब 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। जबकि, न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

फिलहाल, लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अब लोगों को ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। लोगों ने सर्दी के कपड़े निकाल लिए है। सड़कों पर भी लोग स्वेटर और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मार्केट में भी सर्दी के कपड़े खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story