×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में बढ़ी ठिठुरन, प्रदेश के कई जिले घने कोहरे की चपेट में..जानें अपने शहर का हाल

Lucknow Weather Today 16 December 2022: लखनऊ में न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान भी गिरने लगा है। IMD के अनुसार, आज कई जिले घने कोहरे की चपेट में रहेंगे।

aman
Written By aman
Published on: 16 Dec 2022 1:10 AM GMT
Lucknow Weather Today
X

Lucknow Weather Today 16 December 2022 (Social Media)

Lucknow Weather Today 16 December 2022 (आज का मौसम): उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे गिरा है। दरअसल, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने पूरे यूपी में कंपकंपी बढ़ा दी। कई इलाकों में शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो यूपी में अगले दो दिनों में कई जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं ठंड के साथ-साथ कनकनी बढ़ाएगी।

यूपी के लगभग सभी हिस्से में ठंड का व्यापक असर दिखने लगा है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा दिखाई दे रहा है। यूपी में 'सर्दी का सितम' का अनुमान आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बीते 3 दिनों में तापमान 4 डिग्री गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा ठंड वेस्ट यूपी के जिलों में पड़ रहा है। बढ़ती सर्दी से पशुपालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। IMD का अनुमान है कि कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी भी हो सकती है।

लखनऊ में अधिकतम तापमान भी नीचे आया

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। IMD के अनुसार, शुक्रवार (16 दिसंबर) को जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 23 डिग्री रहने का अनुमान जताया जा रहा है। लखनऊ के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। पिछले हफ्ते से राजधानी में हवा की रफ्तार तेज है, जो शुक्रवार को भी जारी रहेगा। राजधानी में वायु प्रदूषण 'मध्यम' की श्रेणी में है। आज भी सुबह राजधानी में AQI 124 रहने का पूर्वानुमान है। दिन के वक्त सूर्य की रोशनी से भले ही ठंड से थोड़ी निजात मिले, लेकिन शाम होते-होते सर्द हवाएं तापमान को तेजी से नीचे ले जाएंगी।

नोएडा-गाज़ियाबाद में सर्द हवाएं बनेगी मुसीबत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र में आने वाले यूपी के जिलों में शुक्रवार को तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। तापमान में भले ही बदलाव न हो लेकिन पहाड़ों से चलने वाली हवाएं कनकनी बढ़ाएंगी। एनसीआर क्षेत्र में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तथा अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नोएडा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को वायु प्रदूषण 'मध्यम' की श्रेणी में रहेगा, जबकि AQI 187 के आसपास रहने की संभावना है।

वाराणसी में जल्द बढ़ेगी ठंड

पूर्वांचल के जिलों में भी मौसम ने करवट ली है। वाराणसी में अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिले में शुक्रवार को भी तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। हवाओं से ठंड में वृद्धि होगी। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तो अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, वाराणसी में AQI 121 रहने का पूर्वानुमान है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो भूमध्य सागर में आने वाले दिनों में कुछ शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) बन रहे हैं। इसकी सक्रियता के बाद हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे आने वाले दिनों में मैदानी राज्यों में ठंड और बढ़ेगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story