Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज पूरे दिन खिली रहेगी धूप लेकिन गलन में नहीं आएगी कमी, जानें अन्य जिलों के मौसम का हाल

UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 16 Nov 2022 12:47 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 16 November 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज पूरे दिन तेज धूप रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ में आज पूरे दिन तेज धूप रहने के बावजूद भी तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दिन के वक्त अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के कारण लोगों को हल्के गर्मी का एहसास होगा मगर शाम, रात और सुबह के वक्त लोगों को तेज गलन का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ के साथ-साथ उसके आसपास के ज्यादातर जनपदों में भी आज पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अगले 72 घंटों के बाद ठंड और कोहरे का प्रकोप और बढ़ सकता है।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) बीते कुछ दिनों से गलन भरा रहने लगा है। आज लखनऊ के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आलमबाग, चारबाग, गोमतीनगर, चिनहट तथा मोहनलालगंज समेत लखनऊ के कई अन्य प्रमुख इलाकों में सुबह के बाद कोहरे का हल्का असर देखने को मिलेगा। 8:00 बजे के बाद खिलकर धूप निकलेगी जिसके कारण दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शाम और रात में लोगों को तापमान में गिरावट के कारण तेज गलन का अहसास होगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली तथा सीतापुर समेत लखनऊ के आसपास के कई अन्य जिलों में भी आज पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। इन सभी जनपदों में भी लोगों को दिन के वक्त ठंड का असर कम महसूस होगा। शाम में तापमान नीचे आने के कारण लोगों को तेज गलन का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा कानपुर समेत आसपास के विभिन्न जनपदों में अगले 2 दिनों तक इसी तरह मौसम बना रहेगा।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमांचल तक के सभी जनपदों में कोहरे और गलन का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता दिख रहा है। पश्चिमांचल तथा एनसीआर क्षेत्र के मौसम की बात करें तो यहां भी आज दिन के वक्त मौसम साफ रहने का अनुमान है। पश्चिमांचल के कुछ जनपदों में प्रदूषण के कारण दिन के वक्त धुंध का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी समेत अन्य जिलों में भी आज पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र मैसेज ज्यादातर जनपदों में सुबह के वक्त कोहरे का असर देखने को मिल सकता है साथ ही शाम और रात में तापमान में गिरावट के कारण गलन बढ़ने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में एक सप्ताह बाद तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) पूरे दिन साफ बना रहेगा। पूरे दिन तेज धूप निकलने के कारण राजधानी लखनऊ तथा उसके आसपास के ज्यादातर जनपदों में आज दिन के वक्त अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। जबकि लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है। यूपी के कानपुर में भी आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 259AQI

2. तालकटोरा - 291AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 205AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 193AQI

5. गोमती नगर - 181AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 187AQI

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story