Lucknow Weather Today: रहें अलर्ट! लखनऊ में तेजी से करवट ले रहा मौसम, जानें शहर का ताजा पूर्वानुमान

Lucknow Ka Mausam 17 February 2023: लखनऊ का मौसम तेजी से बदल रहा है। हवाएं थमने के बाद तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। आने वाले दिन बेहद गर्म होने वाले हैं।

aman
Written By aman
Published on: 17 Feb 2023 1:49 AM GMT
Lucknow Ka Mausam
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 17 February 2023: उत्तर प्रदेश में फरवरी के तीसरे हफ्ते में ही लोगों का सामना तेज धूप से हो रहा है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश से तेज हवाओं का दौर ख़त्म हो चुका है। तेज धूप निकल रही है। बीच-बीच में हवाएं गर्मी से राहत दे जाती है। आंचलिक, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, आने वाले दिनों में मौसम तेजी से करवट लेगा। मौसमी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल लखनऊ सहित बाराबंकी, सीतापुर और कानपुर में तापमान सामान्य है।

यूपी के सभी जिलों में पारा अब ऊपर जा रहा है। हालांकि, गुरुवार को हल्की हवाओं ने धूप की तपिश से राहत दी। शाम होते ही ठंड का एहसास होता है। रातें अभी भी सर्द हो रही है। अगले दो दिनों तक सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी। उसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होती जाएगी। इस हफ्ते के अंत तक लखनऊ के तापमान में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। मौसम में बदलाव के मद्देनजर डॉक्टर्स लोगों को खास ख्याल रखने की हिदायत दे रहे हैं।

फ़रवरी में मौसम ने दिखाए कई रंग

इस साल फरवरी में मौसम ने (Lucknow Weather) कई रंग बदले। एक तरफ जहां कड़ाके की ठंड ने विदाई ली, तो बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। अब गर्मी दस्तक देने लगी है। लोगों को इस फ़रवरी सर्दी-गर्मी दोनों का एहसास हो रहा है। दिन में जहां बढ़िया धूप खिली रहती है तो रात में ठंडक महसूस होती है। हालांकि, पहाड़ों पर बदलते मौसम की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इस साल मार्च में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लखनऊ का तापमान बढ़ने लगा

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार (17 फ़रवरी) को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय हल्की हवाएं चलती रहेंगी। जो धूप की तपिश के बीच मौसम खुशगवार बनाएगा। लखनऊ के आसपास के जिलों में भी तापमान बढ़ने लगा है। इस बीच नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक दे चुका है। उसका असर भी देखने को मिलेगा। IMD का कहना है, 17 फरवरी तक विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।

कई राज्यों में बारिश-बर्फ़बारी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक लद्दाख (Ladakh), जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की-फुल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है। कमोबेश इसका असर यूपी पर दिखेगा।

अन्य जिलों में भी चढ़ा तापमान

वहीं, प्रदेश के पूर्वांचल इलाकों में भी मौसम तेजी से करवट ले रहा है। वाराणसी और प्रयागराज में भी न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हाल में हवाओं ने ठंड में मामूली इजाफा किया है। गोरखपुर में भी दिन के समय हवाओं का असर देखा जा रहा है। जबकि, बस्ती से लेकर रामनगरी अयोध्या तक मौसम साफ रह रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story