Lucknow Weather Today: आज और नीचे लुढ़केगा पारा, लखनऊ समेत अन्य जिलों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम

UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 17 Nov 2022 12:53 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 17 November 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं, जिसके कारण आज इन सभी जनपदों में पूरे दिन गलन भरा मौसम रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में आज पूरे दिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तेज धूप ना होने के कारण लखनऊ में आज तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। लखनऊ के साथ-साथ उसके आसपास के कई अन्य जनपदों में भी आज पूरे दिन ठंडी हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, इन सभी जनपदों में भी बादलों का आना जाना लगा रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह बाद लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर जनपदों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आज पूरे दिन काफी गलत भरा रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटे में लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज ठंडी हवाएं चली जिसके कारण आज लखनऊ में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। सुबह से ही आलमबाग, चारबाग, गोमतीनगर, चिनहट तथा मोहनलालगंज समेत लखनऊ के कई अन्य प्रमुख इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 7:00 बजे तक जनपद के शहरी और ग्रामीण सभी क्षेत्रों में हल्के कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है। वहीं, पूरे दिन आज भी 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ के अलावा उसके आसपास के कई अन्य जनपदों में भी आज पूरे दिन गलन भरा मौसम रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली तथा सीतापुर समेत विभिन्न जनपदों में आज पूरे दिन बादलों का आना जाना लगा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों तक लखनऊ, कानपुर समेत यूपी के विभिन्न जिलों में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक दर्ज किया जा सकता है।

राजधानी लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी समेत अन्य जिलों में आज पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, दिन के वक्त 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। पश्चिमांचल तथा एनसीआर क्षेत्र के मौसम की बात करें तो यहां भी आज दिन के वक्त मौसम साफ रहने का अनुमान है। पश्चिमांचल के कुछ जनपदों में प्रदूषण के कारण दिन के वक्त धुंध का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह बाद उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल से पश्चिमांचल तक के सभी जनपदों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) बीते कुछ दिनों के मुकाबले पूरे दिन काफी ज्यादा ठंडा रहने का अनुमान है। लखनऊ तथा आसपास के जनपदों में आज हल्के बादल छाए रहने के कारण तथा दिन में ठंडी हवाओं के चलने के कारण लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के अलावा कानपुर में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 259AQI

2. तालकटोरा - 291AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 205AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 193AQI

5. गोमती नगर - 181AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 187AQI

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story