×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज और बढ़ेगी सर्दी, जानें अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 18 Nov 2022 12:41 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 18 November 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) तथा उसके आसपास के विभिन्न जिलों में अब सर्दी का असर बढ़ता दिख रहा है। बीते 48 घंटे के दौरान लखनऊ समेत यूपी के विभिन्न जिलों में चली ठंडी हवाओं के कारण कई जगहों पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। आज भी लखनऊ में पूरे दिन ठंडी हवाएं चल सकती हैं और जनपद के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही हल्के बादलों का जमावड़ा भी देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक धूप निकलने की संभावना काफी कम होने के कारण लखनऊ वासियों को आज दिन के वक्त तेज गलन का सामना करना पड़ सकता है। लखनऊ के अलावा उसके आसपास के कुछ अन्य जिलों में भी आज पूरे दिन इसी तरह मौसम बना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों के बाद लखनऊ समेत यूपी के विभिन्न जिलों में सर्दी का प्रकोप और बढ़ सकता है।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) बीते एक सप्ताह से गलन भरा रहने लगा है। आज भी लखनऊ वासियों को पूरे दिन गलन भरे ठंड का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ तथा उसके आसपास के कुछ अन्य जनपदों में आज सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, दिन में आंशिक रूप से हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। इस अवधि में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है जिसके कारण न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली तथा सीतापुर समेत विभिन्न जनपदों में आज पूरे दिन बादलों का आना जाना लगा रहेगा। जिसके कारण इन सभी जनपदों में भी लोगों को दिन के वक्त गलन का सामना करना पड़ सकता है भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 20 नवंबर के बाद लखनऊ कानपुर समेत आसपास के ज्यादातर जनपदों में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी आज मौसम काफी ठंडा रहने का अनुमान है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा समेत आसपास के कई अन्य जनपदों में आज पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन के वक्त तेज धूप रहने के कारण लोगों को गलन का अहसास थोड़ा कम होगा हालांकि शाम में तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी समेत अन्य जिलों में भी आज पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमांचल तथा एनसीआर से लेकर पूर्वांचल तक के ज्यादातर जनपदों में अगले तीन से 4 दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। हालांकि, इसके बाद इन सभी जनपदों में ठंड और कोहरे का असर और बढ़ने का अनुमान है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) काफी ज्यादा ठंडा रहने का अनुमान है। लखनऊ तथा आसपास के जनपदों में तेज धूप ना होने के कारण तथा ठंडी हवाओं के कारण आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कानपुर में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 252AQI

2. तालकटोरा - 287AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 205AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 193AQI

5. गोमती नगर - 181AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 187AQI

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story