Lucknow Weather Today: लखनऊ में तेज बारिश के आसार, पूरे दिन लगा रहेगा बादलों का जमावड़ा

UP Weather Update : लखनऊ में आज मध्यम स्तर बारिश होने की संभावना है। वहीं, जिले में अधिकतम आज तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 19 July 2022 12:46 PM GMT (Updated on: 19 July 2022 12:47 PM GMT)
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 19 July 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में लोगों को उमस भरी गर्मी और तेज धूप का प्रकोप झेलना पड़ रहा हैं बीते दिन लखनऊ तथा उसके आसपास के जनपदों में बादलों के लुकाछुपी का खेल देखने को मिला हालांकि बारिश ना होने के कारण कल भी लोगों को उमस भरी गर्मी को झेलना पड़ा। बीते हफ्ते राजधानी लखनऊ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली थी।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से यह संभावना जताई जा रही थी कि राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 18 जुलाई तथा 19 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, बीते दिन प्रदेश के कई जनपदों में आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रहे मगर तेज बारिश कहीं देखने को नहीं मिली। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई थी मगर उमस भरी गर्मी को कम करने के लिए यह काफी नहीं साबित हुई। गौरतलब है कि इस साल पूर्वांचल के क्षेत्र में महज सामान्य से केवल 35 फ़ीसदी मानसूनी बारिश हुई है। वहीं, प्रदेश के करीब 18 जनपदों में केवल 20% बारिश हुई है।

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आज सुहाना रहने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया जा रहा है। आज लखनऊ तथा उससे सटे आसपास के विभिन्न जनपदों में आंशिक रूप से हल्के बदल छाए रहनेबकी संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना है। सुबह के वक़्त लखनऊ के कुछ इलाकों में हल्का धूप निकल सकता है मगर पूरे दिन बादलों का आना-जाना लगा रहेगा।

बता दें पिछले हफ्ते मौसम विभाग की ओर से 18 और 19 जुलाई को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमांचल से लेकर पूर्वांचल तक के सभी राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई थी हालांकि 18 जुलाई को ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। मौसम वैज्ञानिकों का कहना ही कि इस बार कई इलाकों में मौसम पूर्वानुमान गलत होने का कारण ग्लोबल वार्मिंग है, इसके कारण ही मौसम पूर्वानुमान की सटीकता कमजोर होने लगी है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान (Lucknow Ka Tapman) आज भी 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बीते दिन भी लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

लखनऊ में वायु गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है। आज सुबह 7:00 बजे लखनऊ के ज्यादातर क्षेत्रों में AQI 80 के आसपास देखने को मिला। लखनऊ में AQI सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति में लालबाग, तालकटोरा तथा गोमती नगर समेत कई अन्य हिस्सों में दर्ज हुई है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story