Lucknow Weather Today: लखनऊ वासी न हों परेशान, 4 मार्च से बदलेगी शहर की फिजां, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Lucknow Ka Mausam 02 March 2023: लखनऊ वासी बढ़ते तापमान से परेशान हैं। लेकिन, मौसम पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि 4 मार्च से राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत की संभावना है।

aman
Written By aman
Published on: 2 March 2023 12:47 AM GMT
Lucknow Ka Mausam
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 02 March 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में धूप की तपिश अपना असर दिखाने लगी है। मार्च के शुरुआत में आलम ये है कि मई-जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। के आखिरी दिन लखनऊ का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। दशकों बाद यूपी में सितम ढाने वाली गर्मी से लोगों का सामना हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि, नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हुआ है। जिससे आने वाले दो-तीन दिनों में गर्मी से राहत की आस है।

वहीं, लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग के प्रभारी मो. दानिश का कहना है कि, 'फिलहाल दिन का तापमान एक-दो दिन और बढ़ेगा। जिसके बाद उसके नीचे आने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक संभावना जाहिर कर रहे हैं कि 4 मार्च से लखनऊ वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में कमी आएगी।

लखनऊ का तापमान 32 डिग्री तक पहुंचा

यूपी इस वक़्त मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। तड़के और शाम में मौसम सर्द रह रहा है, तो दिन के समय तेज धूप लोगों को खासा परेशान कर रही है। ऐसे में तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचता है। बुधवार सुबह लखनऊ का तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दोपहर तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक चला गया। वहीं, वेस्ट यूपी के जिलों में भी दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। तेजी से बदलते मौसम में लोग बीमार भी हो रहे हैं। डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। इनमें अधिकांश बच्चे और बूढ़े हैं। डॉक्टर्स ऐसे मौसम में खुद को सुरक्षित रखने की सलाह देते हैं।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से जल्द बदलेगा मौसम

आंचलिक मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि, प्रदेश के कई हिस्सों में फरवरी के रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानकारों ने इसे 'असामान्य गर्मी' की संज्ञा दी। हालांकि, सुकून देने वाली बात ये है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (Western Himalayan Region) पर ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ है। जिसके प्रभाव से 4 मार्च से तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी। फ़िलहाल, राजधानी का टेम्प्रेचर सामान्य से 4 डिग्री अधिक रह रहा है। इसी तरह की स्थितियां लखनऊ से सटे, कानपुर, बाराबंकी और अयोध्या की भी है। प्रयागराज और वाराणसी में भी पारा तेजी से ऊपर जा रहा है। ये अलग बात है कि, 10 किलोमीटर की रफ़्तार से चल रही हवाएं कुछ सुकून जरूर देती हैं।

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी

उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड का मौसम (Uttarakhand weather) भी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पहाड़ी राज्य में बारिश और बर्फबारी को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो चमोली (Chamoli Weather), उत्तरकाशी (Uttarkashi Ka Mausam), देहरादून, बागेश्वर, टिहरी, पिथौरागढ़ सहित अन्य जिलों में बरसात की संभावना है। इनके अलावा, मुन्स्यारी, धारचूला, अगस्तमुनि समेत कुछ जिलों में बारिश हुई है। संभावना है कि, पड़ोसी राज्य के बदले मौसम का असर यूपी के तराई वाले इलाकों में भी देखने को मिलेगा। यही बारिश और बर्फ़बारी लखनऊ के तापमान में भी गिरावट लाएगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story