×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना...गर्म हवा के थपेड़ों से मिलेगी राहत

Lucknow Ka Mausam 21 April 2023: लखनऊ के आसमान में आज बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश के भी आसार हैं। बूंदाबांदी, गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत देगी।

Aman Kumar Singh
Published on: 21 April 2023 6:21 AM GMT (Updated on: 20 April 2023 9:40 PM GMT)
Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना...गर्म हवा के थपेड़ों से मिलेगी राहत
X
बड़ा इमामबाड़ा, लखनऊ (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 21 April 2023: यूपी में में बढ़ते तापमान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों से निकलने वाले लोगों का हाल-बेहाल है। चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवाओं ने शहरवासियों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान में अप्रैल के अंत तक आसमान से आग बरसने की आशंका जाहिर की है। 30 अप्रैल तक प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजधानी लखनऊ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जा रही है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार शाम से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश ने गर्म हवाओं के थपेड़ों और गर्मी से राहत दिलाई है। यूपी के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है। राजधानी लखनऊ में भी शुक्रवार (21 अप्रैल) को बूंदाबांदी हो सकती है। बावजूद गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

लखनऊ में आज बारिश के आसार

आंचलिक मौसम विभाग का कहना है कि, राजधानी लखनऊ में 21 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लखनऊ में शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद मौसम बदला-बदला रहेगा। दिनभर बादल छाए रहेंगे। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश के बाद चुभन वाली गर्मी जरूर कम होगी, लेकिन उसके बाद उमस का असर दिखना शुरू हो जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से राहत

लखनऊ के आसपास के जिलों में भी हालात कमोबेश वैसे ही हैं। कानपुर और बाराबंकी में गुरुवार से ही आंशिक रूप से बादल छाए हैं। 21 अप्रैल को इन इलाकों में भी बारिश हो सकती है। प्रयागराज में अधिकतम 43 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि, हल्के बादल ने थोड़ी राहत जरूर दी है। गुरुवार देर शाम दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। IMD ने पहले ही संभावना जताई थी कि दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी हो सकती है।

गाज़ियाबाद-नोएडा वाले रहें सुकून से

बारिश के बाद गाजियाबाद में मौसम बदल गया है। शुक्रवार को गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। जबकि, 22 अप्रैल को गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आज नोएडा में आसमान साफ रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story