Lucknow Weather Today: लखनऊ में अब तेजी से बढ़ेगी गलन, जानें आज और कल कैसा रहेगा यूपी के जिलों का मौसम

UP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 21 Nov 2022 1:52 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 21 November 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब ठंड बढ़ने के कारण दिन में भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते चली ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में आज पूरे दिन मौसम साफ रहेगा। सुबह के वक्त जनपद के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, सुबह 8:00 बजे के बाद इन सभी हिस्सों में भी खिलकर धूप निकल जाएगी। लखनऊ के साथ-साथ उसके आसपास के विभिन्न जिलों में भी आज सुबह के वक्त कोहरे का असर देखने को मिल सकता है आने की दोपहर तक इन सभी जनपदों में भी मौसम साफ हो जाने का अनुमान है। पूरे दिन तेज धूप रहने के कारण इन सभी जनपदों में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 नवंबर के बाद राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में ठंड और कोहरे का असर और अधिक देखने को मिलेगा।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) पिछले हफ्ते चली ठंडी हवाओं के कारण अब दिन में भी गलन भरा रहने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज लखनऊ में दिन के वक्त मौसम साफ रहने का अनुमान है हालांकि सुबह 08:00 बजे तक आलमबाग, चारबाग, मोहनलालगंज, गोमतीनगर, चिनहट, दुबग्गा समेत राजधानी के ज्यादातर इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। तेज धूप के कारण लखनऊ वासियों को आज दिन में हल्के गर्मी का एहसास होगा हालांकि शाम और रात के वक्त तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास आने के कारण तेज ठंड का सामना भी लोगों को करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के अलावा कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली तथा सीतापुर समेत आसपास के कुछ अन्य जिलों में भी आज पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। इन सभी जनपदों में भी सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक तीन से चार दिनों तक लखनऊ तथा कानपुर समेत आसपास के विभिन्न जिलों में इसी तरह मौसम बना रहेगा।

ठंड अब अपना प्रकोप प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ अन्य सभी क्षेत्रों में भी दिखा रही है। पश्चिमांचल तथ एनसीआर इलाके की बात करें तो आज नोएडा, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद समेत आसपास के कई अन्य जनपदों में पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप होने के कारण इन सभी जनपदों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, रात में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने के कारण लोगों को गलन भरी ठंड का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी समेत पूर्वांचल के सभी जनपदों में सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, सुबह 8:00 बजे तक सिम सभी जनपदों में मौसम साफ होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह के बाद प्रदेश के सभी जनपदों में गलन, ठंड और बढ़ेगा।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) आज पूरे दिन साफ रहेगा। लखनऊ समेत उसके आसपास के विभिन्न जिलों में आज पूरे दिन धूप खिले रहने के कारण लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास के अनुमान है। कानपुर में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जो कि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 217AQI

2. तालकटोरा - 262AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 209AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 160AQI

5. गोमती नगर - 122AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 149AQI

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story