Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज साफ आसमान और बढ़ाएगा तापमान, छूटेंगे पसीने

Lucknow Ka Mausam 22 February 2023: आंचलिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि लखनऊ में गर्मी का डेढ़ दशक पुराना रिकॉर्ड टूटा। अगले 5 दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा।

aman
Written By aman
Published on: 22 Feb 2023 12:51 AM GMT
Lucknow Ka Mausam
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Weather Today 22 February 2023: लखनऊ वासियों ने कभी सोचा नहीं होगा कि, फरवरी इतना गर्म होगा। मौसमी बदलावों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। 'वेलेंटाइन वीक' ख़त्म होते ही राजधानी का पारा भी लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी ने इस बार पिछले 16 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज से पहले वर्ष 2006 में फ़रवरी में नलखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। डेढ़ दशक बाद एक बार फिर वैसे ही हालात बनते दिख रहे हैं।

आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, फाल्गुन महीने में ही लोगों को जेठ जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर में धूप की तपिश इतनी बढ़ जाती है कि, लोग परेशान हो जाते हैं। बीते हफ्ते तक ऐसे हालात नहीं थे। अचानक धूप अपना तेवर दिखाने लगी है।

लखनऊ में टूटा गर्मी का वर्षों पुराना रिकॉर्ड

प्रदेश की राजधानी लखनऊ का मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई। इसी क्रम में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में पारा और ऊपर जाने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। बुधवार (22 फरवरी) को अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश (Mo. Danish) का कहना है कि, वर्ष 2006 का रिकॉर्ड 2023 में टूट गया। फरवरी में अधिकतम तापमान अधिक से अधिक 28 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड जाता रहा था। मगर, 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान जाने का अर्थ है इस बार गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। जानकार बताते हैं, आगामी 5 दिनों में राजधानी का अधिकतम तापमान इसी तरह बना रहेगा।

आसमान साफ, चढ़ने लगा तापमान

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर पूर्वानुमान जाहिर किया है। मौसम का मिजाज और गर्म रहेगा। जिसके संकेत हालिया मौसमी बदलावों से मिल रहे हैं। IMD वैज्ञानिक बताते हैं, मौजूदा वक्त में उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India), मध्य भारत यहां तक कि पश्चिम भारत (West India) में तापमान सामान्य से ऊपर है। मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार की मानें तो अभी अधिकतम तापमान देश के सभी क्षेत्रों में सामान्य से ऊपर जा रहा है। उन्होंने कहा, अगर उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) तापमान के मामले में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालिया पश्चिमी विक्षोभ ने अभी कई क्षेत्रों को प्रभावित किया। ये ऊंचे इलाकों में वर्षा की वजह बना। पिछले कई दिनों से उत्तर-पश्चिम तथा मध्य भारत में मौसम खास तौर से शुष्क था। इसलिए अभी आसमान साफ है। आसमान साफ होने से तापमान बढ़ रहा है। बादलों की आवाजाही मौसम को अनुकूल रखती है। ज्ञात हो, जैसे-जैसे मौसम शुष्क रहेगा बढ़ता तापमान अपना आसार दिखाने लगेगी।

अन्य जिलों में भी तेजी से चढ़ रहा पारा

वहीं, बात अगर यूपी के अन्य प्रमुख जिलों की करें तो बुंदेलखंड इलाके में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। झांसी (Jhansi Weather) इन दिनों सबसे गर्म जिला रह रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अनुमान है कि, संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) और कानपुर (Kanpur) के साथ धर्मनगरी वाराणसी (Varanasi Weather) का अधिकतम तापमान भी 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, ताजनगरी आगरा और अलीगढ़ में भी अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story