Lucknow Weather Today: आज और नीचे आएगा लखनऊ का तापमान, जानें यूपी के अन्य जिलों के मौसम का हाल

UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 22 Nov 2022 1:05 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media) 

Lucknow Weather Today 22 November 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बीते कुछ दिनों से सर्दी बढ़ गई है। हालांकि, दिन के वक्त मौसम साफ रहने के कारण लोगों को ठंड का एहसास कम होता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज भी लखनऊ में पूरे दिन धूप खिली रहेगी। सुबह के वक्त जनपद के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण धुंधरा मौसम रहने का अनुमान है। पूरे दिन तेज धूप रहने के कारण आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहेगा हालांकि, शाम और रात में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के साथ-साथ उसके आसपास के कुछ अन्य जनपदों में भी सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, दोपहर तक इन सभी जनपदों में भी खिलकर धूप निकलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सफ्ताह बाद राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में ठंड और कोहरे का असर और बढ़ेगा।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आज भी पूरे दिन साफ रहने का अनुमान है। बीते कुछ दिनों से चली ठंडी हवाओं के कारण लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में अब मौसम काफी गलन भरा रहने लगा है। आलमबाग, चारबाग, मोहनलालगंज, गोमतीनगर, चिनहट, दुबग्गा समेत राजधानी के ज्यादातर इलाकों में आज पूरे दिन तेज धूप रहने का अनुमान है। सुबह के वक्त इन सभी इलाकों में हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है मगर सुबह 8:00 बजे तक मौसम साफ हो जाएगा। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि बीते कुछ दिनों के मुकाबले आज लखनऊ में शाम और रात के वक्त लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। लखनऊ के साथ-साथ रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर, कानपुर तथा बलरामपुर समेत आसपास के कुछ अन्य जिलों में भी आज पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। हल्की हल्की ठंडी हवाओं के कारण इन सभी जनपदों में लोगों को शाम और रात के वक्त गलन भरे ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी समेत पूर्वांचल के सभी जनपदों में आज पूरे दिन धूप खिला रहेगा। हालांकि, सुबह, शाम और रात के वक्त इन सभी जनपदों में लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल के ज्यादातर जनपदों में आज सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिलेगा। दिन में तेज धूप होने के कारण इन सभी जनपदों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है हालांकि शाम में हल्की ठंडी हवाओं के कारण पारा 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। पूर्वांचल के अलावा पश्चिमांचल तथा एनसीआर इलाके की बात करें तो आज भी नोएडा, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद समेत आसपास के कई अन्य जनपदों में पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 नवम्बर के बाद प्रदेश के सभी जनपदों में गलन, ठंड और बढ़ेगा।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) आज पूरे दिन साफ रहेगा। लखनऊ समेत उसके आसपास के विभिन्न जिलों में हल्की ठंडी हवाओं के कारण आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास के अनुमान है। कानपुर में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जो कि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 122AQI

2. तालकटोरा - 251AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 192AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 168AQI

5. गोमती नगर - 122AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 164AQI

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story