×

Lucknow Weather Today: 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा, जानें आज और कल कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम

Lucknow Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 23 Nov 2022 1:23 AM GMT
Weather Today
X

Weather Today (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 23 November 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बीते कुछ दिनों से तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया जा रहा है। आज लखनऊ में अपना प्रकोप और अधिक दिखा सकता है जिसके कारण तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आज सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। सुबह 8 बजे के बाद पूरे दिन धूप खिली रहेगी लेकिन गलन भरे ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के साथ-साथ उसके आसपास के विभिन्न जनपदों में भी कुछ इसी तरह मिलाजुला मौसम आज देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 नवंबर के बाद लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ अन्य जनपदों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आज भी बीते कुछ दिनों के मुकाबले और अधिक सर्द भरा रहने का अनुमान है। आज जनपद में पूरे दिन धूप होने के बावजूद शाम और रात तक तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई अन्य जनपदों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे दिनbआलमबाग, चारबाग, मोहनलालगंज, गोमतीनगर, चिनहट, दुबग्गा समेत राजधानी के ज्यादातर इलाकों में आज पूरे दिन तेज धूप रहने का अनुमान है। लखनऊ के साथ-साथ रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर, कानपुर तथा बलरामपुर समेत आसपास के कुछ अन्य जिलों में भी आज पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 नवम्बर के बाद प्रदेश के सभी जनपदों में गलन, ठंड और बढ़ेगा।

प्रदेश के पश्चिमांचल तथा एनसीआर इलाके की बात करें तो आज भी नोएडा, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद समेत आसपास के कई अन्य जनपदों में पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप होने के कारण इन सभी जनपदों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है हालांकि शाम में हल्की ठंडी हवाओं के कारण पारा 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी समेत पूर्वांचल के सभी जनपदों में आज पूरे दिन धूप खिला रहेगा। हालांकि, सुबह, शाम और रात के वक्त इन सभी जनपदों में लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) आज पूरे दिन साफ रहेगा। आज पूरे दिन तेज धूप रहने के बावजूद भी लखनऊ समेत उसके आसपास के जिलों में बीते कुछ दिनों के मुकाबले मौसम ज्यादा ठंडा रहेगा। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास के अनुमान है। कानपुर में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जो कि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 109AQI

2. तालकटोरा - 130AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 130AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 142AQI

5. गोमती नगर - 107AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 102AQI

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story