Lucknow Weather: दिवाली बाद तेजी से बदलेगा का मौसम का रंग, जानिए कैसा रहेगा आज लखनऊ का मौसम

UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 23 Oct 2022 12:36 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 23 October 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बीते दिन शनिवार को दिन के वक्त आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रहें। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में आज पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह से ही जनपद की ज्यादातर इलाकों में खिलकर धूप निकलेगी जिसके कारण दोपहर तक लोगों को हल्की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होगा। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ के साथ-साथ उससे सटे आसपास के विभिन्न जनपदों में भी आज पूरे दिन मौसम साफ बना रहेगा। वहीं, प्रदेश के कुछ अन्य जनपदों में आज आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे अक्टूबर महीने लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपद में खुशनुमा मौसम बना रहेगा।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) कल के मुकाबले आज अधिक साफ रहने का अनुमान है। शनिवार को सुबह से ही लखनऊ के ज्यादातर इलाकों हल्के बादलों का जमावड़ा देखने को मिला। दोपहर 2:00 बजे के बाद जनपद के कुछ हिस्सों में मौसम साफ हुआ मगर पूरी तरह तेज धूप नहीं निकली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज गोमती नगर, चारबाग, आलमबाग, चिनहट, मोहनलालगंज समेत लखनऊ के ज्यादातर इलाकों में पूरे दिन खिलकर धूप निकलेगी जिसके कारण लोगों को दोपहर के वक्त हल्के गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास भी होगा। लखनऊ के अलावा कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली तथा सीतापुर जनपद में भी आज पूरे दिन खुशनुमा मौसम रहने का अनुमान है जिसके कारण इन सभी जनपदों में भी लोगों को दिन के वक्त हल्के गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ समेत प्रदेश के 50 से अधिक जनपदों में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ बने रहने का अनुमान है। हालांकि, प्रदेश के कुछ जनपदों में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका भी जताई जा रही है। लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के पश्चिमांचल तथा एनसीआर क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में भी आज पूरे दिन खुशनुमा मौसम रहने का अनुमान है। इस दौरान इन सभी जनपदों में लोगों को दोपहर के वक्त तेज धूप के कारण हल्के गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

पश्चिमांचल तथा एनसीआर के साथ-साथ प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम खुशनुमा बने रहने का अनुमान है। शनिवार को पूर्वांचल के ज्यादातर जनपदों में सुबह के वक्त आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रहे मगर दोपहर 11:00 बजे तक खिलकर धूप निकल गई जिसके कारण लोगों को हल्के गर्मी का सामना भी करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी तथा प्रयागराज समेत विभिन्न जनपदों में पूरे दिन धूप खिली रहेगी। हालांकि सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट आने का अनुमान है जिसके कारण लोगों को हल्के ठंड का एहसास होगा। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वांचल के इन सभी जनपदों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में पूरे अक्टूबर महीने खिलकर धूप निकलेगी हालांकि सुबह और शाम के वक्त अब धीरे-धीरे लोगों को ठंड का एहसास होगा। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में रिकॉर्ड स्तर की हुई बारिश के कारण इस वक्त प्रदेश के 18 जिले बुरी तरह बाढ़ से ग्रसित हैं। इन सभी जनपदों के सैकड़ों गांव तथा उनमें रहने वाले लाखों लोगों का जीवन बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक बाढ़ से कुल 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बता दें अक्टूबर के पहले हफ्ते में बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज समेत विभिन्न जनपदों में रिकॉर्ड स्तर की बारिश हुई और यही जनपद इस वक्त बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) आज कल के तरह ही गर्म रहने का अनुमान है। बीते दिन हल्के बादल छाए रहने के बावजूद भी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज लखनऊ में पूरे दिन खिलकर धूप निकलेगी जिसके कारण लखनऊ का अधिकतम तापमान आज भी 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लखनऊ के अलावा कानपुर में भी तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले एक सप्ताह बाद प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 39AQI

2. तालकटोरा - 35AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 42AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 39AQI

5. गोमती नगर - 42AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 37AQI

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story