×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में 5 दिन बारिश के आसार, ठंड से मिलेगी राहत, रहें संभलकर नहीं तो होंगे बीमार

Lucknow Ka Mausam 24 January 2023: मौसम विभाग का अनुमान है कि, अगले 5 दिनों तक लखनऊ सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी।

aman
Written By aman
Published on: 24 Jan 2023 1:18 AM GMT
Lucknow Ka Mausam 24 January 2023
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 24 January 2023: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। अब तक जो राज्य कड़ाके की सर्दी से कांप रहा था, वो बारिश से गीला हो रहा है। शनिवार के बाद रविवार शाम भी हल्की बारिश ने मौसम खुशगवार कर दिया। हालांकि, सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। इस बीच बर्फीली हवाओं ने लखनऊ वासियों को गलन का एहसास जरूर करवाया।

हाल के दिनों में राजधानी लखनऊ का मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के वक्त जहां कंपकंपी छूटती है, तो दिन में खिली धूप थोड़ी राहत देती नजर आई। हालांकि, आंचलिक मौसम विभाग की तरफ से इस हफ्ते बारिश का अनुमान जताया गया है। जिससे लखनऊ भी अछूता नहीं रहेगा। बादलों की आवाजाही देखी जा रहे है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 24 और 25 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजधानी लखनऊ के अलावा, कानपुर, मथुरा और अयोध्या भी है। इन जिलों में थम-थमकर बारिश हो सकती है।

लखनऊ में बारिश के बाद मौसम रहा साफ

राजधानी लखनऊ में हल्की बारिश के बाद सोमवार की सुबह ठंड और बर्फीली हवाओं ने लोगों को गलन का एहसास करवाया। तीखी सर्द हवाएं शूल सी चुभती नजर आई। हालांकि, इस बीच तापमान में उतार-चढाव जारी रहा। मौसम विभाग की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम साफ होने की वजह से आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी का अहसास होगा। लखनऊ में 26 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। फिलहाल लोगों को घने कोहरे से राहत मिली है। सोमवार को यहां विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई।


लखनऊ में दो दिन होगी बारिश

पहाड़ी राज्यों पर इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड के पहाड़ों पर भी अच्छी बर्फ़बारी हुई। जिस वजह से ठंडी हवाएं लखनऊ वासियों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी चार-पांच दिन लखनऊ का मौसम ऐसा ही रहेगा। ठंड से थोड़ी राहत के बीच छिटपुट बारिश होती रहेगी। आसमान में बदरी छायी रहेगी। दो दिन तक बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। यूपी या लखनऊ ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी मौसमी बदलाव का असर देखा जा रहा है।

पूर्वी हवाओं का रहेगा जोर, ठंड होगी कम

आंचलिक मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते भर लखनऊ वासियों को ठंड से राहत मिलेगी। इस बीच दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मंगलवार (24 जनवरी) से पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में स्पष्ट रूप से दिखने लगेगा। तब बादलों के साथ दो-तीन चरणों में वर्षा भी हो सकती है। पूर्वी हवाओं का जोर रहेगा, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। इस बीच न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री तक जा सकता है। 25 जनवरी तक बादल और बारिश से तापमान ऊपर चढ़ेगा। जिससे सर्दी कम हो जाएगी।

वर्षा फसलों के लिए फायदेमंद

इन बारिशों से आम आदमी को भले ही परेशानी हो, मगर फसलों को फायदा होगा। इसे फसलों के लिए वरदान बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं बारिश से खेतों में रहेगी, जिससे गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। वहीं सरसों की फसल को भी मजबूती मिलेगी। डॉक्टरों की सलाह है ऐसे मौसम में लापरवाही घातक साबित हो सकती है। इसलिए ठंड में कमी को आसान न लें। स्वेटर लगातार पहनते रहें, नहीं तो सर्दी, खांसी, छाती के संक्रमण की शिकायत हो सकती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story