Lucknow Weather Today: रात में और नीचे लुढ़केगा लखनऊ का पारा, जानें आज पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Lucknow Weather Update 25 November: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 25 Nov 2022 12:39 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 25 November 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में इस हफ्ते सोमवार से ही ठंड का असर और अधिक बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी ज्यादातर इलाकों में आज भी पूरे दिन लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ेगा। सुबह के वक्त जनपद के ग्रामीण तथा शहरी दोनों ही क्षेत्रों में हल्के कोहरे का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, दोपहर तक इन सभी जनपदों में तेज धूप निकल जायेगी। शाम और रात के वक्त इन सभी इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के कारण लोगों को गलन भरे ठंड का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के साथ-साथ उसके आसपास के कई अन्य जनपदों में भी अगले 72 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) बीते कुछ दिनों की तरह ही आज भी पूरे दिन गलन भरा रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आलमबाग, चारबाग, मोहनलालगंज, गोमतीनगर, चिनहट, दुबग्गा समेत राजधानी के ज्यादातर इलाकों में आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी है। शाम और रात के वक्त तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है जिसके कारण लखनऊ वासियों को तेज सर्दी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, तेज धूप के कारण जनपद का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के अलावा उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी सीतापुर, बलरामपुर तथा कानपुर समेत आसपास के कुछ अन्य जनपदों में भी पूरे दिन धूप खिली रहेगी। हालांकि, शाम और रात के वक्त इन सभी जनपदों में लोगों को तेज सर्दी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ समेत उसके आसपास के विभिन्न जनपदों में पूरे नवंबर महीने इसी तरह मौसम बना रहेगा हालांकि 1 दिसंबर के बाद ठंड और कोहरे का असर और बढ़ सकता है।

लखनऊ तथा कानपुर के साथ-साथ प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमांचल तथा एनसीआर क्षेत्र के लगभग सभी जनपदों में आज गलन भरा मौसम रहने का अनुमान है। नोएडा, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद समेत आसपास के कई अन्य जनपदों में पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, शाम के वक्त इन सभी जनपदों में भी लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमांचल के साथ-साथ गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी समेत पूर्वांचल के सभी जनपदों में शाम और रात के वक्त पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने के कारण लोगों को गलन भरी ठंड का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, दिन के वक़्त तेज धूप खिली रहेगी।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) बीते दिन बुधवार के तरह रहने का अनुमान है। तेज धूप रहने के कारण लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कानपुर में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है तो वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 102AQI

2. तालकटोरा - 124AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 94AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 137AQI

5. गोमती नगर - 100AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 98AQI

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story