Lucknow Weather Today: लखनऊ में हवाओं ने धूप की तपिश कम की, जानें आगामी 2 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Lucknow Ka Mausam 26 February 2023: फ़रवरी महीना समाप्त होने में दो ही दिन शेष हैं। मौसम विभाग का कहना है कि, फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

aman
Written By aman
Published on: 26 Feb 2023 1:49 AM GMT
Lucknow Ka Mausam
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 26 February 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ का मौसम एक बार फिर बदला-बदला सा है। मौसम के करवट लेते ही रात में फिर ठंडक बढ़ गई। शुक्रवार-शनिवार रात न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस पूरे हफ्ते दिन में धूप की तपिश लोगों को परेशान करती रही। मगर, सर्द हवाएं लोगों को सुकून दे रही है। पिछले दो दिनों से शहर में ठंडी हवाओं ने गर्मी से मामूली राहत दी है।

इस साल फ़रवरी में तापमान रिकॉर्ड ऊपर गया। महीने के पहले हफ्ते से ही चिलचिलाती धूप लोगों को चुभने लगी थी। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़े फरवरी का महीना गर्म होता चला गया। हालांकि, बीच-बीच में बारिश या पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवाओं ने लोगों को राहत जरूर दी। आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो फरवरी में ही इस साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रह रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, मार्च के पहले हफ्ते से गर्मी और बढ़ेगी। धूप की तपिश लोगों को परेशान करेगी।

मौसम में बदलाव के संकेत नहीं

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'अब जबकि फरवरी का महीना खत्म होने को है, ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। न ही किसी बदलाव की स्थितियां बन रही हैं।' रविवार (26 फ़रवरी) को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे पहले, शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अभी दो दिन ऐसे ही चलेंगी हवाएं

राजधानी लखनऊ में इस वक्त हवाओं की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन हल्की हवाएं इसी प्रकार चलती रहेंगी। ये हवाएं लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत देगी। धूप की तपिश को भी हवाओं कम करेंगी। पहाड़ों से चलने वाली हवाओं का असर लखनऊ के मौसम पर साफ-साफ दिखाई देगा। बताया जा रहा है, आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। जिससे धूप की तपिश से थोड़ी राहत मिलेगी।

IMD का अनुमान, गर्म हवा के साथ लू करेगी परेशान

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि, वर्तमान में देश के कई हिस्सों में तापमान की अधिकता रिकॉर्ड की जा रही है। अमूमन ऐसा तापमान मार्च के पहले हफ्ते में दर्ज किया जाता रहा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस साल तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग लू को लेकर भी चिंता जाहिर कर रही है। गर्म हवा के साथ लू इस साल लोगों को खासा परेशान कर सकती है। हालिया मौसम की बात करें तो नया पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) सक्रिय हो रहा है जिससे हिमाचल प्रदेश के कई इलाके में बारिश-बर्फ़बारी हो सकती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story