×

Lucknow Weather Today: यूपी में और बढ़ेगी ठंड, लखनऊ-कानपुर समेत प्रदेश के इन जिलों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम

UP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 27 Nov 2022 2:20 PM GMT (Updated on: 27 Nov 2022 2:20 PM GMT)
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 27 November 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) का मौसम आज भी रविवार के तरह पूरे दिन साफ बना रहेगा। आज सुबह के समय लखनऊ के ज्यादातर इलाकों में हल्के कोहरे का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, दोपहर तक इन सभी जगहों पर मौसम साफ होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के साथ-साथ उसके आसपास के कुछ अन्य जनपदों में भी सुबह के वक्त कोहरा तो दोपहर तक तेज धूप खिले रहने का अनुमान है। इन सभी जनपदों में तेज धूप के कारण दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने का अनुमान है। हालांकि, शाम और रात के वक्त पारा लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में 1 दिसंबर से ठंड और कोहरे का असर और अधिक बढ़ने का अनुमान है।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) बीते 10 दिनों से दिन के समय भी काफी गलन भरा रहने लगा है। पूरे दिन तेज धूप होने के बावजूद भी लखनऊ वासियों को दिन में ठंड का सामना करना पड़ रहा। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों के बाद लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में ठंड का असर और बढ़ेगा। आज सुबह के समय आलमबाग, चारबाग, मोहनलालगंज, गोमतीनगर, चिनहट, दुबग्गा समेत राजधानी के ज्यादातर इलाकों में हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, दोपहर तक जनपद के इन सभी इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। लखनऊ के साथ-साथ उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी सीतापुर, बलरामपुर तथा कानपुर समेत आसपास के कुछ अन्य जनपदों में भी आज पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के अलावा प्रदेश के पश्चिमांचल तथा एनसीआर क्षेत्र के लगभग सभी जनपदों में भी आज शाम और रात के वक़्त गलन भरा मौसम रहने का अनुमान है। नोएडा, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद समेत आसपास के कई अन्य जनपदों में सुबह के वक्त कोहरे का असर देखने को मिलेगा हालांकि, दोपहर बाद तक मौसम साफ होने का अनुमान है। पश्चिमांचल के अलावा गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी समेत पूर्वांचल के सभी जनपदों में सुबह के वक्त रोजाना हल्के कोहरे का असर देखने को मिलता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल तथा पश्चिमांचल समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले 72 घंटे बाद कोहरे और ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) बीते कुछ दिनों की तरह ही आज भी पूरे दिन खुशनुमा बना रहेगा। कुछ जगहों पर सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है हालांकि दोपहर तक तेज धूप होने का अनुमान है। पूरे दिन धूप खिले रहने के कारण लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कानपुर में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है तो वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 89AQI

2. तालकटोरा - 91AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 122AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 98AQI

5. गोमती नगर - 105AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 107AQI

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story