×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में 1 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले...जानें वजह

Lucknow Ka Mausam 30 March 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। तेज आंधी के साथ बारिश और ओले भी गिरेंगे।

Aman Kumar Singh
Published on: 30 March 2023 8:30 AM GMT
Lucknow Weather Today: लखनऊ में 1 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले...जानें वजह
X
Lucknow Weather Today - प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 30 March 2023: उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में मौसमी बदलाव का सिलसिला जारी है। राजधानी लखनऊ और प्रदेश के सभी जिलों में एक बार फिर तापमान ऊपर चढ़ने लगा है। बीते तीन-चार दिनों से सुबह से ही धूप लोगों को परेशान करने लगी है। दोपहर तक तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। 2 बजे के आसपास सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से आगामी महीने की पहली और दूसरी तारीख यानी 1 और 2 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। जिससे लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। तेज बारिश की वजह से तापमान गिरने का असर 5 अप्रैल तक रहेगा।

आज कैसा रहेगा लखनऊ का वेदर?

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार (30 मार्च) को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो धर्मनगरी वाराणसी (Varanasi Weather), प्रयागराज (Prayagraj Weather), झांसी और ताजनगरी आगरा में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया गया है। प्रयागराज, बुंदेलखंड के जिलों और आगरा सबसे गर्म रहने वाले हैं। बरेली में भी अब अधिकतम तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। यहां भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

1 और 2 अप्रैल को बारिश-ओलावृष्टि

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'एक दिन बाद मौसमी बदलाव दिखने लगेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तापमान में गिरावट होगी। राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। लखनऊ सहित अन्य जिलों में एक बार फिर तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। मोहम्मद दानिश ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 1 और 2 अप्रैल को मौसम बिगड़ने के साथ लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।'

30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग का कहना है कि, पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट के साथ बारिश के आसार भी बन रहे हैं। 30 मार्च को प्रदेश में बूंदाबांदी होगी। 31 मार्च को प्रदेश भर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story